ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या

महाराजगंज, थाना क्षेत्र के कसदेवरा पंचायत के कसदेवरा बंगरा के ध्रुप यादव के पुत्र मुकेश यादव की हत्या एकमा थाने के परसा मोड़ के उदासी बाबा मठिया के पास चाकू गोदकर कर दी गई।

ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या

महाराजगंज, थाना क्षेत्र के कसदेवरा पंचायत के कसदेवरा बंगरा के ध्रुप यादव के पुत्र मुकेश यादव की हत्या एकमा थाने के परसा मोड़ के उदासी बाबा मठिया के पास चाकू गोदकर कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश यादव अपने ससुराल पचुवा पंचायत के टोला जिराती गए थे। रात में सोए अवस्था में बगल का एक युवक मुकेश यादव को घटनास्थल की ओर ले गया। घटनास्थल पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने बेरहमी मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार छपरा सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों की टीम में देखते ही मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कसदेवरा बंगरा गांव में कोहराम मच गया। शनिवार की रात में हुई घटना के बाद रविवार को मुकेश का शव गांव लाया गया। मुकेश का शव गांव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। 

मृतक मुकेश यादव विदेश में रहकर नौकरी करते थे। दो भाइयों में बड़े मुकेश यादव को 1 साल का एक पुत्र है। जिसका जन्मदिन 15 दिन पहले ही धूमधाम से मनाया गया था। मुकेश यादव बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति का व्यक्ति था। मुकेश के निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

थाने पर हत्या का आरोप, 50 हजार नहीं देने पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
थाने पर हत्या का आरोप, 50 हजार नहीं देने पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
Oct 05, 2026, 1:40:00 PM
अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
Oct 05, 2026, 1:33:00 PM
ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
ससुराल में दामाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं!, युवक की चाकू गोदकर हत्या
Oct 05, 2026, 1:28:00 PM
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
Oct 05, 2026, 1:17:00 PM
20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
Oct 05, 2026, 1:10:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
Oct 05, 2026, 1:00:00 PM
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
Oct 05, 2026, 12:59:00 PM
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Oct 05, 2026, 12:35:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
Oct 05, 2026, 12:12:00 PM
अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?
अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?
Oct 05, 2026, 11:49:00 AM