अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।

अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच घमासान छिड़ा हुआ है।  जदयू के बीच चल रहे विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।  इस मुलाकात को अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।दोनों नेताओं के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी गई है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। पार्टी में अनंत सिंह द्वारा जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरने के बाद घमासान मचा हुआ है।

दरअसल पिछले कई दिनों से मोकामा विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अनंत सिंह खुलेआम जन सुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। इस विवाद के बीच अब पार्टी के शीर्ष स्तर पर हलचल तेज हो गई है। आज पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार नामांकन करेंगे। नामांकन कार्यक्रम से ठीक पहले नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान अनंत सिंह के साथ चल रहे विवाद और पार्टी के भीतर पैदा हुई स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसे ललन सिंह के क्षेत्र का मामला बताते हुए उनसे समाधान की पहल करने की बात कही थी। 

हालांकि केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सुलह कराने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह किसी के झगड़े में नहीं पड़ते हैं। अगर दोनों नेता तैयार हों, तभी वह समझौता करा सकते हैं। अब जब नीतीश कुमार खुद उनके आवास पहुंचे हैं और निशांत कुमार ने खुलकर नीरज कुमार के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है, तो माना जा रहा है कि ललन सिंह की चुप्पी टूटेगी और पार्टी इस विवाद पर अपना स्टैंड क्लियर करेगी।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। पटना स्नातक एमएलसी सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार का मोकामा विधायक अनंत सिंह खुलकर विरोध कर रहे हैं। मोकामा विधायक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह ने अनुज के नामांकन में रोड शो किया। शनिवार को नवादा में आशीर्वाद यात्रा निकालकर वोट भी मांगे।


Trending News

20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, करीब 40 गोलियां चलाने का आरोप
Oct 05, 2026, 1:10:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर घमासान तेज, तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
Oct 05, 2026, 1:00:00 PM
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
मुख्यमंत्री ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर किया नमन, कहा- आगामी वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी
Oct 05, 2026, 12:59:00 PM
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
निर्माण के तीन महीने बाद ही जर्जर हुई 64 लाख की सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Oct 05, 2026, 12:35:00 PM
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, 4 में से तीन विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
Oct 05, 2026, 12:12:00 PM
अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?
अनंत सिंह-नीरज कुमार में महाभारत, नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने पहुंचे, निकलेगा समाधान या...?
Oct 05, 2026, 11:49:00 AM
INDvsWI : वनडे के बाद अब T20 की बारी,  कल लखनऊ में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज
INDvsWI : वनडे के बाद अब T20 की बारी, कल लखनऊ में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज
Oct 05, 2026, 11:45:00 AM
सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
Oct 05, 2026, 11:12:00 AM
पटना में बिहार दरोगा अभ्यर्थियों का बड़ा मार्च, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
पटना में बिहार दरोगा अभ्यर्थियों का बड़ा मार्च, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
Oct 05, 2026, 10:28:00 AM
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
Oct 05, 2026, 10:23:00 AM