आज केरलम में होगी मानसून की एंट्री, झारखंड में भी रहेगा गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर

आज केरलम में होगी मानसून की एंट्री, झारखंड में भी रहेगा गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के इंतजार के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते मानसून गुरुवार को केरल तट पर दस्तक देने की स्थिति में है। हालांकि इसकी प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना मजबूत बताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके कारण बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को झारखंड सहित 12 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 जून तक प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 और 6 जून से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने के साथ तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

झारखंड की बात करें तो राज्य में मौसम का मिश्रित स्वरूप देखने को मिलेगा। सुबह और शाम के समय अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन दोपहर के दौरान बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। हालांकि 3 जून की तुलना में गुरुवार को बारिश की तीव्रता कम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि 5 जून से झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे कई क्षेत्रों में वर्षा की संभावना बढ़ जाएगी। इसके प्रभाव से तापमान में कमी आएगी और लोगों को लंबे समय से पड़ रही उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM