बेंगलुरु जा रही बस में लगी भीषण आ*ग, 15 से ज्यादा यात्रियों की मौ*त, कई घायल

बेंगलुरु जा रही बस में लगी भीषण आ*ग, 15 से ज्यादा यात्रियों की मौ*त, कई घायल

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एक स्लीपर बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई, जिससे 15 से अधिक यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कुरनूल के चिन्नाटेकुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ। हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस कुरनूल शहर के बाहरी इलाके उलिंडकोंडा के पास एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया वाहन बस के नीचे फंस गया और ईंधन टैंक फट गया। ईंधन में आग लगते ही पूरी बस में लपटें फैल गईं।

आग लगने के समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। अचानक धुएं और आग को देखकर कई लोग जान बचाने के लिए बाहर कूद गए, जबकि कई यात्री अंदर ही फंसे रह गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में करीब 12 लोग झुलसकर घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, और डीएनए जांच के बाद ही उनकी पुष्टि की जाएगी। अधिकतर यात्री हैदराबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है।

Trending News

INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM