लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल, हरियाणा से जा रही थी बिहार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लखनऊ में जीरो पॉइंट मोहन के पास हुआ। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल, हरियाणा से जा रही थी बिहार

लखनऊ : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लखनऊ में जीरो पॉइंट मोहन के पास हुआ। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों और एक बच्चे को उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी सूचना है।

रेवाड़ी से छपरा जा रही बस सोमवार सुबह 7:08 बजे जीरो पॉइंट मोहन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी (हरियाणा) से छपरा (बिहार) जा रही बस सोमवार सुबह 7:08 बजे जीरो पॉइंट मोहन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में उस समय लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) लखनऊ अंकुश मित्तल के निर्देशन और नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रभारी आलमबाग सुमित प्रताप सिंह के साथ फायर स्टेशन आलमबाग से एक फायर टेंडर, सरोजनी नगर से रेस्क्यू व्हीकल और हजरतगंज से अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (एमडीआरवी) को मौके पर भेजा गया।

पुलिस बल के साथ मिलकर अग्निशमन विभाग की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य किया शुरू

पुलिस बल के साथ मिलकर अग्निशमन विभाग की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्हें बाहर निकालने के लिए एमडीआरवी में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए बस के भीतर फंसे 15 से 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सभी टीमों के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के चलते महज 35 मिनट में पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों और बच्चे को तत्काल एंबुलेंस से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

चित्रकूट से दीपदान कर ट्रैक्टर-ट्राली से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्राली पटल गई

वहीं, चित्रकूट से दीपदान कर ट्रैक्टर-ट्राली से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्राली पटल गई, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, इसके साथ ही 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है और सात लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM