ऑस्कर 2026 में भारत की ओर से जाएगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने मराठी भाषा की फिल्म ‘गोंधल’ को ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना है।

ऑस्कर 2026 में भारत की ओर से जाएगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने मराठी भाषा की फिल्म ‘गोंधल’ को ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना है। इसकी जानकारी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अकादमी पुरस्कार के अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली है। 

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने मराठी फिल्म ‘गोंधल’ के ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुने जाने पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मराठी सिनेमा के साथ-साथ पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि ‘गोंधल’ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सिनेमाई प्रतिभा को मजबूती से प्रस्तुत करेगी।  

उन्होंने कहा कि  मराठी भाषा की फिल्म ‘गोंधल’ का चयन ऑस्कर 2026 के लिए गठित फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति ने किया। इस समिति में भारतीय फिल्म उद्योग के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 14 सदस्य शामिल थे। प्रसिद्ध फिल्मकार पी. शेषाद्री को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। समिति में निर्देशक, अभिनेता, निर्माता, सिनेमैटोग्राफर, संपादक और फिल्म जगत के अन्य अनुभवी लोग शामिल रहे। लगभग दो घंटे की अवधि वाली मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को उन फिल्मों में से चुना गया, जिन्हें फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सामने ऑस्कर के लिए विचारार्थ प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, फिल्म की कहानी और विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी इस घोषणा में साझा नहीं की गई है, लेकिन आधिकारिक चयन ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि इस गौरवपूर्ण क्षण में दो बिहारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। जहां फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय सिन्हा हैं, वहीं इसके उपाध्यक्ष पटना के निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जूरी द्वारा भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि के रूप में चुनी गई मराठी फिल्म ‘गोंधल’ देश के लिए ऑस्कर का गौरव लेकर आएगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए कुल 33 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें 14 हिंदी फिल्में भी शामिल थीं। निशांत उज्ज्वल ने कहा कि ‘गोंधल’ महाराष्ट्र के सुंदर गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक आकर्षक संगीतमय कहानी है। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली और सराहनीय है।  संस्था के अन्य पदाधिकारियों में धर्मेंद्र मेहरा (सचिव), रवि कोटरकर (सदस्य), संग्राम शिर्के (कोषाध्यक्ष), टी. पी. अग्रवाल (संरक्षक) और हिराचंद (उपाध्यक्ष) शामिल हैं। पी. शेषाद्री ऑस्कर चयन समिति के अध्यक्ष रहे। ‘गोंधल’ का चयन मराठी फिल्म उद्योग के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। अब फिल्म की नजर ऑस्कर की आगे की प्रक्रिया पर होगी। भारतीय दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के सिनेमा की पहचान को और मजबूत करेगी।

Trending News

मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Sep 19, 2026, 2:55:00 PM
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
Sep 19, 2026, 2:44:00 PM
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM