पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर

भोजपुरी म्यूजिक के पावर स्टार पवन सिंह के नये गाने ने धमाल मचा दिया है। उनके नए गाने ‘आरा के सारा’ के रिलीज के बाद शानदार रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर

पटना: भोजपुरी म्यूजिक के पावर स्टार पवन सिंह के नये गाने ने धमाल मचा दिया है। उनके नए गाने ‘आरा के सारा’ के रिलीज के बाद शानदार रिस्पांस देखने को मिल रहा है। जी म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल से रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा है। रिलीज के साथ ही गाने के व्यूज ने रफ्तार पकड़ ली है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। गाने को देखकर ऐसा लग रहा है कि पवन सिंह एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक के कई पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी में हैं।

‘आरा के सारा’ नाम सुनते ही भोजपुरिया रंग, मस्ती और ठेठ अंदाज का एहसास होने लगता है और गाना भी इसी रंग में रंगा नजर आता है। पवन सिंह अपने चिर-परिचित जोशीले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनकी आवाज, स्टाइल और जबरदस्त एनर्जी गाने को खास बनाती है। वहीं अभिनेत्री रितिका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी भी खूब जम रही है। रितिका के डांस और अदाकारी ने गाने में ग्लैमर का तड़का लगाया है। दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है।

गाने को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि ‘आरा के सारा’ भोजपुरिया माटी की खुशबू, मस्ती और ऊर्जा से भरपूर गाना है। इसे तैयार करते समय पूरी कोशिश रही कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी अंदाज का भरपूर एहसास मिले। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके चाहने वाले और भोजपुरी संगीत प्रेमी गाने को खूब प्यार देंगे। पवन सिंह ने इस शानदार प्रस्तुति के लिए जी म्यूजिक भोजपुरी की भी सराहना की।

इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं और संगीत शुभम राज एसबीआर ने तैयार किया है। तेज संगीत और आकर्षक कोरियोग्राफी गाने की ऊर्जा को और बढ़ाती है। इसके कैमरामैन फिरोज खान, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने संभाला है। एडिटिंग विकास पवार और दिनेश प्रजापति ने की है, जबकि डिजाइन देवा आर्ट सूरज गिरी ने तैयार किया है।

गौरतलब है कि यह गाना फिल्म ‘लाखन सिंह’ का है, जिसके रिलीज के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी है। जे वी डी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माता जगदीश ए. शर्मा और इस्तखार शाह (दिलशाद) हैं। फिल्म का निर्देशन जगदीश ए. शर्मा ने किया है, जबकि इसके प्रस्तुतकर्ता वी के चारी हैं।

Trending News

पटना पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री, लोजपा नेता ने किया स्वागत
पटना पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री, लोजपा नेता ने किया स्वागत
Sep 15, 2026, 1:31:00 PM
UCC पर NDA में घमासान, नीतीश कुमार को RJD का खुला ऑफर, 'हमलोग मिलकर सरकार बनाएं'
UCC पर NDA में घमासान, नीतीश कुमार को RJD का खुला ऑफर, 'हमलोग मिलकर सरकार बनाएं'
Sep 15, 2026, 1:10:00 PM
बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील
बिहार की विनाशकारी बाढ़, राहुल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने की यह अपील
Sep 15, 2026, 12:57:00 PM
भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राज्यपाल समेत कई मंत्री रहें मौजूद
Sep 15, 2026, 12:45:00 PM
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
नीतीश आवास पर हलचल तेज, अशोक चौधरी समेत कई नेता मिलने पहुंचे, ललन सिंह से बंद कमरे में मुलाकात, 18 की मीटिंग से पहले...
Sep 15, 2026, 12:19:00 PM
पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर
पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल, रिलीज होते चालू हुआ व्यूज का मीटर
Sep 15, 2026, 12:07:00 PM
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, संभावित बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
Sep 15, 2026, 11:48:00 AM
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
बिहार के लाखों लोगों के खाते में खटाखट आएंगे 7 हजार रुपये, CM सम्राट बांटेंगे 579 करोड़...
Sep 15, 2026, 11:32:00 AM
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
यूरिया तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बड़े उर्वरक गोदाम को किया गया सील
Sep 15, 2026, 11:10:00 AM
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2  की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौके पर मौत, तीन की हालत गभीर
Sep 15, 2026, 10:39:00 AM