डिप्टी सीएम की तीसरी शादी भी टूटी, 13 साल बाद पवन कल्याण का रुसी पत्नी से हुआ तलाक

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार व आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने की आधिकारिक घोषणा की है।

डिप्टी सीएम की तीसरी शादी भी टूटी, 13 साल बाद पवन कल्याण का रुसी पत्नी से हुआ तलाक

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार व आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने अपने संयुक्त बयान में फैंस से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। 

 अपने शुभचिंतकों और करीबी लोगों को संबोधित एक संयुक्त बयान में दोनों ने लिखा, "अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा एक साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, हमारी शादी भले ही टूट गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी जिंदगी में आए इस निजी बदलाव के दौरान हम सभी से समझदारी, संवेदनशीलता और हमारी निजता का सम्मान करने की अपेक्षा करते हैं। इस पूरे सफर में हमारा साथ देने और समर्थन करने वाले हर व्यक्ति के प्रति हम हृदय से आभारी हैं।"

संयुक्त बयान जारी करने के बाद अन्ना कोनिडेला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। यह खबर स्टार के फैंस और इंडस्ट्री में उनके शुभचिंतकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि यह जोड़ी एक-दूसरे के काफी करीब माना जाता था।

बता दें कि अन्ना लेजनेवा (अन्ना कोनिडेला) पवन कल्याण की तीसरी पत्नी रही हैं। 1997 में अभिनेता ने नंदिनी से अपनी पहली शादी की थी और साल 2008 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद अभिनेता ने अभिनेत्री रेणु देसाई के साथ 2009 में शादी की थी और 2012 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा (अकीरा नंदन) और एक बेटी (आध्या)।

2013 में, अभिनेता पवन कल्याण ने रूसी मूल की मॉडल और अभिनेत्री अन्ना लेजनेवा (अन्ना कोनिडेला) से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने 30 सितंबर 2013 को शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम मार्क शंकर पवनोविच है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM