एकता कपूर संग तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की मां वन देवी की पूजा

बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने शनिवार को राजधानी के बिहटा प्रखंड अंतर्गत अमहरा स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध मां वन देवी के मंदिर पहुंच कर पूजा की।

एकता कपूर संग तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की मां वन देवी की पूजा

पटना: बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने शनिवार को राजधानी के बिहटा प्रखंड अंतर्गत अमहरा स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध मां वन देवी के मंदिर पहुंच कर पूजा की। इस दौरान पूरी कास्ट ने मां से अपनी फिल्म की सफलता को लेकर आशीर्वाद मांगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर शनिवार को पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत अमहरा स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध माँ वन देवी महाधाम पहुंचीं।  उन्होंने वन देवी मंदिर के गर्भगृह में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में शीश नवाकर अपनी आगामी फिल्म ‘द वन’ (The VVAAN) की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान फिल्म के सूत्रधार (नैरेटर) दीपक मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। 

वहीं दूसरी ओर, फिल्म के मुख्य कलाकार बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने राजधानी पटना के एक निजी शिक्षण संस्थान में पहुंचकर जोरदार अंदाज में फिल्म का प्रमोशन किया। एकता कपूर ने  पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और वहां के शांत व प्राकृतिक वातावरण का अनुभव लिया। प्रसिद्ध निर्माता के आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। एकता कपूर ने स्थानीय लोगों और पुजारियों से भी बातचीत की और मंदिर के पुजारी से मंदिर के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली। 

फिल्म ‘द वन’ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति संरक्षण, माता की महिमा और आस्था के महापर्व छठ की पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़ी हुई है। फिल्म की पटकथा में बिहार की लोक मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं को बहुत ही सलीके से पिरोया गया है। स्थानीय संस्कृति का सशक्त प्रतिनिधित्व होने के चलते बिहार के दर्शकों और युवाओं के बीच इस फिल्म को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिल रही है।

बिहटा से मयंक की रिपोर्ट

Trending News

'एक करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा' CM बोले-महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय
'एक करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा' CM बोले-महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय
Sep 19, 2026, 8:46:00 PM
एकता कपूर संग तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की मां वन देवी की पूजा
एकता कपूर संग तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की मां वन देवी की पूजा
Sep 19, 2026, 8:29:00 PM
'समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं', मंत्री संतोष सुमन के बयान पर फिर बहस तेज  ​
'समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं', मंत्री संतोष सुमन के बयान पर फिर बहस तेज ​
Sep 19, 2026, 5:51:00 PM
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
Sep 19, 2026, 5:17:00 PM
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
Sep 19, 2026, 4:57:00 PM
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Sep 19, 2026, 4:55:00 PM
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
Sep 19, 2026, 4:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM