बेटी न्यासा को बॉलीवुड में नहीं लाना चाहते अजय देवगन, काजोल ने जवाब क्या दिया?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्मों के साथ-साथ परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे न्यासा और युग अपनी जिंदगी के फैसले खुद लें। एक मीडिया बातचीत के दौरान काजोल ने भी बेटी न्यासा के करियर को लेकर बात की थी।

बेटी न्यासा को बॉलीवुड में नहीं लाना चाहते अजय देवगन, काजोल ने जवाब क्या दिया?

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्मों के साथ-साथ परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे न्यासा और युग अपनी जिंदगी के फैसले खुद लें। साल 2021 में अजय देवगन एडवेंचर रियलिटी शो 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और बच्चों के भविष्य को लेकर खुलकर बात की थी।

शो में बेयर ग्रिल्स के साथ बातचीत के दौरान अजय देवगन से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि उनकी बेटी न्यासा और बेटा युग भी बड़े होकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करें? इस पर अभिनेता ने कहा कि वह अपने बच्चों को उनकी पसंद का करियर चुनने की पूरी आजादी देना चाहते हैं।

अजय ने कहा, "नहीं, उन्हें अपना रास्ता खुद चुनने दीजिए। मुझे अपनी बेटी की फिलहाल इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लगती। देखते हैं आगे क्या होता है, अभी वह पढ़ाई कर रही है। मेरा बेटा अभी बहुत छोटा है कि वह तय कर सके कि उसे क्या करना है। इसलिए मैं किसी पर भी अपनी पसंद नहीं थोपना चाहता।"

वहीं, एक मीडिया बातचीत के दौरान काजोल ने भी बेटी न्यासा के करियर को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि न्यासा अपने माता-पिता की तरह अभिनय की दुनिया में नहीं आना चाहतीं। काजोल ने बताया कि उनकी बेटी ने लगभग तय कर लिया है कि वह मनोरंजन जगत का हिस्सा नहीं बनेगी।

इस दौरान काजोल ने फिल्मी परिवारों से आने वाले बच्चों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों पर हमेशा लोगों की नजर रहती है और उन्हें कई तरह की बातों का सामना करना पड़ता है। यह उनकी जिंदगी का एक हिस्सा है, जिससे बचना आसान नहीं है।

काम की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में निर्देशक अभिषेक पाठक की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM