‘भोजपुरिया बवाल’ के बाद काजल राघवानी की नई फिल्म ‘पिया का घर’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पिया का घर’ का भव्य ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

‘भोजपुरिया बवाल’ के बाद काजल राघवानी की नई फिल्म ‘पिया का घर’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पिया का घर’ का भव्य ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों, सास-बहू के बीच होने वाली तकरार और बदलते सामाजिक सरोकारों के साथ हॉरर का तड़का देखने को मिल रहा है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में काजल अपने अलग अंदाज और दमदार अभिनय से नजर आती हैं। फिल्म की कहानी परिवार के रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव और भावनात्मक बदलावों के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह है कि पारिवारिक कहानी के साथ हॉरर कॉन्सेप्ट को भी जोड़ा गया है, जो फिल्म को एक अलग पहचान देता है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि ‘पिया का घर’ सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों की अहमियत और उनमें समय के साथ आने वाले बदलाव को भी सामने रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काजल राघवानी समेत फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय दर्शकों को पसंद आएगा।

वहीं अभिनेत्री काजल राघवानी ने फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताते हुए कहा कि इसकी कहानी सीधे परिवार और रिश्तों से जुड़ी है। सास-बहू के रिश्ते में होने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव को फिल्म में खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे। संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी ‘पिया का घर’ में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय के साथ पारुल ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, प्रेम दुबे, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, रीमा पाल सिंह, सोनी राज, अनिता ओझा, अनुराधा सिंह, सोनी सिंह, पुष्पेंद्र राय, प्रशांत द्विवेदी, पंकज झा, शीतल गुप्ता और खुशी सिंह सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की सह निर्माता शर्मीला आर सिंह हैं। पटकथा सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है, जबकि संगीत ओम झा का है। गीत मनोज भावुक, धरम हिंदुस्तानी, पिंकू बाबा और शानदारजी ने लिखे हैं। डीओपी राज ठाकुर, संपादन संतोष हरावड़े, कोरियोग्राफी प्रवीण शेलार और बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती का है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम हमिंग बर्ड वीएफएक्स ने संभाला है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM