योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा

साइबर अपराध की राजधानी कहे जाने वाले झारखंड के जामताड़ा में पुलिस की सख्ती के बावजूद साइबर ठग बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा

साइबर अपराध की राजधानी कहे जाने वाले झारखंड के जामताड़ा में पुलिस की सख्ती के बावजूद साइबर ठग बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलास जंगल से चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पलास जंगल में छापेमारी की।

मिली खबर के अनुसार पुलिस ने मौके से फारूक अंसारी (25), समसुद्दीन अंसारी (30), जानी बाबू (22) और कलीम अंसारी (24) को गिरफ्तार किया है। फारूक जामताड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि तीनों अन्य आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। इनके पास से आठ मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इस संबंध में एसडीपीओ जामताड़ा वसीम रजा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह गिरोह लोगों को योनो ऐप एक्टिवेट करने और बैंकिंग सुविधा देने के नाम पर कॉल करता था। भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर व्हाट्सऐप और स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते थे। एक बार स्क्रीन शेयरिंग ऑन होते ही मोबाइल का पूरा नियंत्रण इनके हाथ में आ जाता था। आरोपी इसी दौरान बैंकिंग की गोपनीय जानकारी, योनो की यूजर आईडी-पासवर्ड और ओटीपी हासिल कर नेट बैंकिंग के जरिए खातों से रकम उड़ा लेते थे। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन तस्करों के तार देश के कई राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस अब जब्त मोबाइल और सिम की तकनीकी जांच कर पुराने मामलों और गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 53/26, दिनांक 29 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान छापेमारी दल में इंस्पेक्टर नितिश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, एसआई हीरालाल महतो सहित साइबर थाना और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM