प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन

यूपीएससी, बीपीएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मिलेगी आर्थिक सहायता। 2021-22 से अब तक 4513 महिला अभ्यर्थियों को मिला लाभ, 23.39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन

पटना: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बिहार की बेटियों को आर्थिक संबल देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का दायरा अब बढ़ाया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021-22 से अब तक 4513 महिला अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया है। अब योजना के विस्तार के बाद निर्धारित प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 से अब तक योजना के तहत यूपीएससी की 146 और बीपीएससी की 4367 महिला अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस तरह कुल 4513 अभ्यर्थियों को लाभ मिला है। इन अभ्यर्थियों के बीच अब तक 23.395 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। इनमें बीपीएससी की सफल महिला अभ्यर्थियों की संख्या यूपीएससी की तुलना में काफी अधिक है, जो राज्य में सिविल सेवा की तैयारी के बढ़ते रुझान को भी दर्शाती है।

वर्तमान व्यवस्था के तहत यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख रुपये, जबकि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इससे प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक खर्चों में अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद मिलती है। अब तक योजना का लाभ निर्धारित श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों तक सीमित था। इसके कारण सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पिछड़ा वर्ग की कई ऐसी अभ्यर्थियां, जिन्होंने कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की, प्रोत्साहन राशि से बाहर रह जाती थीं। योजना के प्रस्तावित विस्तार के बाद पात्रता की निर्धारित शर्तें पूरी करने वाली सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

योजना के विस्तार में केवल यूपीएससी और बीपीएससी ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं को भी शामिल करने का प्रस्ताव है। विभाग के अनुसार, आईईएस, भारतीय आर्थिक सेवा, भारतीय सांख्यिकी सेवा, कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट सहित निर्धारित यूपीएससी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला अभ्यर्थियों को 75 हजार से एक लाख रुपये तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह सीडीएस, एनडीए, सीबीआई तथा अन्य राज्यों की राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाली अभ्यर्थियों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान किया जा रहा है। वहीं, रिजर्व बैंक ग्रेड-बी, एसबीआई सीजीएल तथा निर्धारित रेलवे भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है।

योजना को व्यापक बनाने के लिए केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग, विभिन्न राज्य सेवा आयोगों, बैंकिंग सेवा भर्ती संस्थाओं, भारतीय जीवन बीमा निगम और विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों की निर्धारित प्रतियोगी परीक्षाओं को भी दायरे में शामिल करने का प्रस्ताव है। इससे सिविल सेवा के साथ-साथ बैंकिंग, रेलवे, रक्षा और अन्य सरकारी सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रही बेटियों को भी आर्थिक सहायता का रास्ता खुलेगा। सरकार का जोर आर्थिक स्थिति के कारण प्रतिभाशाली महिला अभ्यर्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित न होने देने पर है। प्रारंभिक परीक्षा में सफलता के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से कोचिंग, अध्ययन सामग्री, परीक्षा शुल्क और अन्य तैयारी संबंधी खर्चों में सहायता मिल सकेगी। योजना का विस्तार होने से बिहार की अधिक से अधिक बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के बाद अगले चरण की तैयारी के लिए समान अवसर मिल सकेगा।

Trending News

बीएसएल विस्तारीकरण मामले ने पकडा तूल, हिस्सेदारी को लेकर आंदोलन की चेतावनी
बीएसएल विस्तारीकरण मामले ने पकडा तूल, हिस्सेदारी को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Aug 31, 2026, 2:24:00 PM
बिहार में राजनीति में चप्पल कांड की गूंज, विधायक आइपी गुप्ता ने कर दी यह बडी मांग
बिहार में राजनीति में चप्पल कांड की गूंज, विधायक आइपी गुप्ता ने कर दी यह बडी मांग
Aug 31, 2026, 2:08:00 PM
दिल्ली में सम्राट, अमित शाह से होगी मुलाकात, नजरें मुलाकात पर टिकी
दिल्ली में सम्राट, अमित शाह से होगी मुलाकात, नजरें मुलाकात पर टिकी
Aug 31, 2026, 1:49:00 PM
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
Aug 31, 2026, 12:26:00 PM
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
Aug 31, 2026, 12:18:00 PM
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
Aug 31, 2026, 11:42:00 AM
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Aug 31, 2026, 11:34:00 AM
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM