महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास रक्षाबंधन के दिन महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान हुई एक युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास रक्षाबंधन के दिन महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान हुई एक युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के श्याम सिनेमा रोड निवासी स्व. कृष्णा राम के पुत्र गोलू उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त गोलू ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि 28 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे महावीरी अखाड़ा मेला के दौरान तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर गोलू ने फोन करके रोहित राम उर्फ लवकुश और अन्य साथियों को मौके पर बुलाया। इसी दौरान रोहित राम उर्फ लवकुश ने युवक के दाहिने गाल में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेजा गया, जहां प्रक्रिया के दौरान मृतक के शरीर से गोली का अग्रभाग बरामद हुआ। वही परिजनों के फर्दबयान के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने  प्राथमिकी दर्ज की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचनाओं और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित छापेमारी कर गोलू उर्फ राजकुमार को धर दबोचा। पुलिस  के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में शामिल मुख्य शूटर रोहित राम उर्फ लवकुश समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM