व्हाट्सएप लाया एक और नया फीचर, यूज करना होगा और मजेदार

मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तमाम सुविधा देने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आता रहता है। हाल ही में व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है।

व्हाट्सएप लाया एक और नया फीचर, यूज करना होगा और मजेदार

मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तमाम सुविधा देने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आता रहता है। हाल ही में व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर का सबसे बड़ा कमाल यह है कि अब यूजर बिना डेस्कटॉप एप डाउनलोड किए सीधे अपने वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस नए फीचर का उद्देश्य अलग-अलग डिवाइस पर व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं और इसको आसान बना सकते हैं।

व्हाट्सएप ने बताया कि यूजर्स अपने ब्राउजर से एक से एक और ग्रुप कॉल दोनों कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन शेयर करने, कॉल के दौरान रिएक्शन भेजने और कॉल हिस्ट्री व पसंदीदा संपर्क देखने के लिए अलग कॉल टैब भी मिलता है। बता दें कि, यह फीचर उन लोगों के लिए जो साझा कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, ऐसे ऑफिस लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां आप एप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होती है या फिर सीधे ब्राउजर से काम करना पसंद करते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप ने कॉल ट्रांसफर फीचर भी शुरु किया है। इसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना काटे मोबाइल से कंप्यूटर या किसी दूसरे डिवाइस पर आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।

अपडेट के इस क्रम में व्हाट्सएप ने ग्रुप कॉल को और भी सेफ बना दिया है। अब ग्रुप कॉल को सुरक्षित बनाने के लिए वेटिंग रूम का फीचर भी जोड़ा है। यदि कॉल लिंक बनाते समय जॉइन करने के लिए मंजूरी जरुरी का ऑप्शन मिला है। नए लोग सीधे कॉल में शामिल नहीं होंगे। पहले वे वेटिंग रूम में रहेंगे और होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही कॉल में जुड़ पाएंगे।

व्हाट्सएप ने बताया कि क्विक एचडी फीचर भी शामिल किया है। इससे कॉल शुरु होते ही हाई-डेफिनिशन वीडियो अनुभव मिलेगा। दूसरी ओर नॉयज सप्रेशन फीचर आसपास के शोर को कम करेगा, जिससे भीड़भाड़ या शोर वाली जगह पर भी आवाज साफ सुनाई दे। व्हाट्सएप ने बताया है कि ये सभी नए फीचर धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं के लिए जारी किए जा रहे हैं। 

Trending News

कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
Sep 27, 2026, 6:47:00 PM
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:32:00 PM
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Sep 27, 2026, 6:30:00 PM
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
Sep 27, 2026, 6:13:00 PM
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
Sep 27, 2026, 6:10:00 PM
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV,  इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV, इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
Sep 27, 2026, 5:53:00 PM
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
Sep 27, 2026, 5:41:00 PM
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
Sep 27, 2026, 5:31:00 PM
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
Sep 27, 2026, 5:30:00 PM