यूरोप में नहीं, देश के इन जगहों पर घूमें, मिलेगा नया अनुभव

अपने देश में भी कई ऐसी जगहें हैं जो किसी भी कीमत पर विदेशी नजरों से कम नहीं हैं। इन जगहों को देखकर विदेशों की फीलिंग आती है। इन जगहों पर खूबसूरत लेक्स, बर्फीले पहाड़, हसीन वादियां और कलरफुल फ्लावर्स देखने को मिलेंगी।

यूरोप में नहीं, देश के इन जगहों पर घूमें, मिलेगा नया अनुभव

नयी और नयनाभिराम जगहों पर घूमने का शौक हर किसी को होता है। ऐसी जगहों की तलाश में लोग देश के साथ ही विदेश में भी घूमने जाते रहते हैं। इनमें कई लोग ऐसे भी होते हैं तो किसी भी कारणवश विदेशों में घूमने का प्लान नहीं बना पाते हैं। हालांकि इसका यह भी कारण है कि विदेश में घूमने का खर्च भी अलग होता है। इनमें यात्रा, भोजन और स्टे शामिल होता है। ऐसे में बहुतों का विदेश में घूमने का सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि अपने देश में भी कई ऐसी जगहें हैं जो किसी भी कीमत पर विदेशी नजरों से कम नहीं हैं। इन जगहों को देखकर विदेशों की फीलिंग आती है। इन जगहों पर खूबसूरत लेक्स, बर्फीले पहाड़, हसीन वादियां और कलरफुल फ्लावर्स देखने को मिलेंगी। अगर कम बजट में ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यह बेहतर ऑप्शन बन सकता है।

खज्जियार

हिमाचल के चंबा में स्थित खज्जियार को भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहते हैं। यह जगह हरी-भरी घास, देवदार के घने जंगलों और खूबसूरत मैदानों के लिए जानी जाती है। यहां का खज्जियार लेक वालर एरिया देखने में किसी यूरोपियन पोस्टकार्ड जैसा लगता है। मॉनसून और गर्मियों में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप भी प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करती हैं, तो आपको खज्जियार एक बेहतर जगह हो सकता है।

युमथांग वैली

सिक्किम की युमथांग वैली को वैली ऑफ फ्लावर्स भी कहा जाता है। यह जगह स्विट्जरलैंड जैसी लगती है। यहां पर दूर-दूर तक फैले फूलों के मैदान, सुंदर नदियां, बर्फ से ढके पहाड़ किसी यूरोपियन देश वाला फील देती हैं। गर्मियों में यहां रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। जिससे पूरी वैली बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। ऐसे में अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। इस जगह का रोमांच ही अलग होता है।

गुलमर्ग

कहावत है, अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह कश्मीर है। कश्मीर के गुलमर्ग की गिनती देश के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में होती है। गुलमर्ग के बेहद खूबसूरत पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और ठंडी वादियां यहां आने वाले पर्यटकों को स्विट्जरलैंड की याद दिलाती हैं। गर्मियों में यहां की हरियाली और फूलों से भरे मैदान देखने लायक होते हैं।

मुनस्यारी

अगर आप किसी शांत जगह पर स्विट्जरलैंड वाला फील लेना चाहती हैं। तो आपके लिए उत्तराखंड का मुनस्यारी बेहतरीन जगह है। यह जगह अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। अगर आपको भी प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना अच्छा लगता है तो यह उत्तम पसंद हो सकता है।


Trending News

जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
Nov 24, 2026, 7:39:00 PM
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
Nov 24, 2026, 7:32:00 PM
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
Nov 24, 2026, 7:20:00 PM
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
Nov 24, 2026, 7:12:00 PM
 नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
Nov 24, 2026, 7:08:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
Nov 24, 2026, 6:40:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
Nov 24, 2026, 6:34:00 PM
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
Nov 24, 2026, 6:33:00 PM