इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए खास, अब दूसरे सोशल मीडिया अकाउंटस को भी कर सकेंगे लिंक

सोशल मीडिया के इस दौर में इंस्टाग्राम का अलग ही स्थान है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी वीडियो, तस्वीरों को खूब शेयर करते हैं। अब इसी इंस्टाग्राम को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है।

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए खास, अब दूसरे सोशल मीडिया अकाउंटस को भी कर सकेंगे लिंक

सोशल मीडिया के इस दौर में इंस्टाग्राम का अलग ही स्थान है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी वीडियो, तस्वीरों को खूब शेयर करते हैं। अब इसी इंस्टाग्राम को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल आज के समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि  बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए कई यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक एड कर सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूजर्स अब अपने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल में एक नहीं, बल्कि पांच बाहरी लिंक जोड़ सकते हैं। सबसे बडी बात कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी एप की जरुरत भी नहीं है। लिंक को जोडने के लिए पहले इंस्टाग्राम एप खोलना होगा और नीचे इसके बाद दाई तरफ दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल पेज पर जाकर Edit Profile ऑप्शन चुनें। फिर लिंक्स सेक्शन पर टैप करें और  Add External Link ऑप्शन को चूज करें। जिस वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का लिंक जोड़ना चाहते हैं, उसका URL पेस्ट कर दें। यूजर्स चाहे तो लिंक का एक टाइट भी लिख सकते हैं, जिससे प्रोफाइल पर उसकी पहचान आसानी से हो जाए। इसके बाद डन या चेकमार्क पर टैप करके लिंक सेव करें।

अन्य किसी लिंक को यदि जोड़ना है तो इसी प्रक्रिया को दुबारा दोहराना होगा। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच लिंक एड कर सकते हैं। यूजर्स अपनी वेबसाइट या सबसे जरुरी लिंक का क्रम बदलना चाहे तो उसे भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्रोफाइल पर जाकर एडिट प्रोफाइल पर टैप करें। इसके बाद लिंक्स विकल्प चयन करें। फिर ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें। फिर रिऑर्डर लिंक्स ऑप्शन चूज करें। जिस लिंक को ऊपर या नीचे करना है, उसके बगल वाले हैंडल को दबाकर रखें और इसके बाद लिंक को अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करें और सेव करें।

Trending News

कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
Sep 27, 2026, 6:47:00 PM
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:32:00 PM
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Sep 27, 2026, 6:30:00 PM
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
Sep 27, 2026, 6:13:00 PM
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
Sep 27, 2026, 6:10:00 PM
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV,  इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV, इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
Sep 27, 2026, 5:53:00 PM
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
Sep 27, 2026, 5:41:00 PM
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
Sep 27, 2026, 5:31:00 PM
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
Sep 27, 2026, 5:30:00 PM