मॉनसून में लैंडस्लाइड का डर, इन जगहों को बनाएं घूमने के लिए ऑप्शन

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश होने से कई जगहों पर मौसम बेहद सुहावना हो गया है लेकिन कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। पहाडी इलाकों में लैंडस्लाइड होने और सड़कें बंद होने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

मॉनसून में लैंडस्लाइड का डर, इन जगहों को बनाएं घूमने के लिए ऑप्शन

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश होने से कई जगहों पर मौसम बेहद सुहावना हो गया है लेकिन कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। पहाडी इलाकों में लैंडस्लाइड होने और सड़कें बंद होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे थे, तो इसके लिए दुबारा सोचना होगा। हालांकि देश में कुछ ऐसे भी शानदार जगहें हैं, जहां पर आप घूम कर अपने क्वालिटी टाइम को बेहतर तरीके से गुजार सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको कम से कम चार ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जहां मानसून के दौरान इन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यह जगहें सेफ भी हैं और ट्रिप भी यादगार भी बना देगी। 

शिमला

वैसे तो गर्मियों की छुट्टियों में घूमने वालों के लिए शिमला पहली पसंद होती है लेकिन मॉनसून में घूमने के लिए शिमला अच्छी जगह है। पहाड़ों की रानी कहलाने वाला शिमला मॉनसून के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आता है। यहां पर स्थित जाखू मंदिर का दर्शन किया जा सकता है साथ ही गरम चाय के साथ पहाड़ों पर तैरते बादलों और मनमोहक नजारों का आनंद लिया जा सकता है।

कुनूर

तमिलनाडु में स्थित कुनूर भी इस मौसम में घूमने के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। कुनूर के हरे-भरे चाय के बागान और भी अधिक खूबसूरत दिखते हैं। पर्यटक यहां पर सिम्स पार्क एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा लैम्ब्स रॉक और डॉल्फिन्स नोज जैसे शानदार नजारों का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही फेमस नीलगिरि रेलवे की सवारी का मजा लिया जासकता है। अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

माउंट आबू

बारिश के मौसम में माउंट आबू भी घूमने जा सकते हैं। यह राजस्थान का ऐसा हिल स्टेशन है, जो बारिश के मौसम में हरियाली से खिल उठता है और इसकी खूबसूरती भी देखने लायक होती है। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां पर लैंडस्लाइड न हो। तो यह एक परफेक्ट जगह है।

सापुतारा

मॉनसून में शांति का अनुभव करने के लिए गुजरात के सापुतारा हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया जा सकता है। बारिश के मौसम में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। वहीं यहां की हरियाली और झरनों की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। सातपुरी झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं। वहीं रोपवे की सवारी कर शानदार दृश्य देख सकते हैं।

Trending News

कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे बीजेपी नेता, 29 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी
Sep 27, 2026, 6:47:00 PM
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:32:00 PM
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Bank Strike : कल से हड़ताल पर बैंक कर्मी, 3 दिन लटका रहेगा ताला
Sep 27, 2026, 6:30:00 PM
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sep 27, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
बिहार में निःशुल्क ECG जांच की सुविधा का लगातार विस्तार, अबतक 11.43 लाख से अधिक जांच
Sep 27, 2026, 6:13:00 PM
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
जीएसटी के बाद एमएमडीआर एक्ट से बनेगा विकसित भारत, झारखंड में फैलाया जा रहा है भ्रम: माधव चंद्र महतो
Sep 27, 2026, 6:10:00 PM
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV,  इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
स्कॉर्पियो को टक्कर देने आ रही धांसू SUV, इस 7-सीटर कार के लोग हो रहे दीवाने
Sep 27, 2026, 5:53:00 PM
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
पुलिस बनकर अवैध वसूली का चल रहा था खेल, वर्दी और अवैध हथियार समेत कई सामान बरामद
Sep 27, 2026, 5:41:00 PM
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
ADG ने कहा- पुलिस किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती बंद
Sep 27, 2026, 5:31:00 PM
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
समापन की ओर बढ़ा बिहार सरस मेला, छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, सात दिन में ढाई करोड़ पार
Sep 27, 2026, 5:30:00 PM