एक दिन में करें राजधानी के इन स्थलों का दीदार, पर्यटन विभाग ने शुरू किए विशेष पैकेज

राजधानी के ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष पहल की है।

एक दिन में करें राजधानी के इन स्थलों का दीदार, पर्यटन विभाग ने शुरू किए विशेष पैकेज

पटना: राजधानी के ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष पहल की है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) की ओर से पटना और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए तीन आकर्षक एक दिवसीय टूर पैकेज जारी किए गए है। इन पैकेजों को स्कूली बच्चों, वीकेंड पर घूमने के इच्छुक पर्यटकों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कम समय में पटना के प्रमुख पर्यटन स्थलों का व्यवस्थित और सुविधाजनक भ्रमण उपलब्ध कराना है। इन टूर पैकेजों के तहत पर्यटकों को परिवहन, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, चाय-कॉफी, पेयजल, स्मारकों का प्रवेश शुल्क और प्रशिक्षित गाइड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पर्यटन पुलिस की सुविधा भी शामिल की गई है, ताकि पर्यटकों का सफर सुरक्षित और सुगम हो सके।

स्कूली बच्चों के लिए विशेष पटना दर्शन पैकेज

स्कूली बच्चों के लिए तैयार पैकेज में पटना के ऐतिहासिक, शैक्षणिक और मनोरंजक स्थलों को शामिल किया गया है। इस दौरान बच्चे पटना चिड़ियाघर, गवर्नर हाउस, सचिवालय, इको पार्क और बिहार म्यूजियम का भ्रमण कर सकेंगे। इसके बाद गोलघर, गांधी संग्रहालय, सभ्यता द्वार, साइंस सेंटर और बुद्ध स्मृति पार्क देखने का अवसर मिलेगा। इस पैकेज का शुल्क डीलक्स एसी बस, डेकर एसी बस और ट्रैवलर से यात्रा करने पर 2000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है। वहीं, इनोवा और एटियोस से यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 2500 रुपये खर्च करने होंगे। वाहन के अनुसार न्यूनतम यात्रियों की संख्या भी निर्धारित की गई है

वीकेंड पैकेज में इतिहास के साथ धार्मिक स्थलों का भी दीदार

वीकेंड पैकेज के तहत पर्यटक पटना के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ सिख धर्म की ऐतिहासिक विरासत से भी परिचित हो सकेंगे। इसमें पटना चिड़ियाघर, बिहार म्यूजियम, गोलघर, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब, प्रकाश पुंज, बाल लीला और मंगल तालाब जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। इसके अलावा पर्यटकों को लेजर लाइट शो देखने और पटना शहर के प्रमुख हिस्सों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। इस पैकेज का टैरिफ स्कूली बच्चों वाले पैकेज के समान रखा गया है।

धार्मिक पर्यटन के लिए अलग पैकेज

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धार्मिक टूर पैकेज भी तैयार किया गया है। इसके तहत महावीर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी पटन देवी, अगम कुआं, छोटी पटन देवी और जल्ला हनुमान मंदिर सहित शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस पैकेज में गुरुद्वारा पटना साहिब में लंच की व्यवस्था भी शामिल है। धार्मिक टूर के लिए एसी डीलक्स बस और डेकर बस का किराया 1500 रुपये प्रति व्यक्ति तथा ट्रैवलर का किराया 1600 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

यहां कर सकते है बुकिंग

इन पैकेजों की बुकिंग और विस्तृत जानकारी के लिए पर्यटक बिहार पर्यटन की वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा 8544418314 और 8544418408 पर फोन अथवा ttbstdc@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM