चांडिल न्यू बाईपास NH-32 पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

चांडिल न्यू बाईपास NH-32 पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

झारखंड के चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके को झकझोर दिया। न्यू बाईपास एनएच-32 पर भालुककोचा के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा करीब दोपहर 1:30 बजे हुआ। एक ट्रेलर धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चांडिल की तरफ से तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्टेशन की दिशा में बढ़ रहे थे। तभी पुरुलिया की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक और सवारों को ट्रेलर करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया। इस हादसे में रोहित महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश और कांति महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को चांडिल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

Trending News

रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
Sep 05, 2026, 3:30:00 PM
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sep 05, 2026, 3:04:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM