कोल्हान की राजनीति में हलचल, कांग्रेस नेता के.पी. सोरेन ने थामा झामुमो का दामन

कोल्हान की राजनीति में हलचल, कांग्रेस नेता के.पी. सोरेन ने थामा झामुमो का दामन

सरायकेला-खरसावां में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यशाला का मुख्य फोकस चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करना रहा. इस दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई.

अपने संबोधन में विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता काफी हद तक स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची के सत्यापन और जागरूकता अभियान में योगदान देने का आह्वान किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने की. प्रशिक्षण सत्र में मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण और नाम विलोपन से संबंधित चुनावी प्रक्रियाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई, ताकि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों की बेहतर सहायता कर सकें.

इस आयोजन के दौरान झामुमो को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त भी मिली. आदित्यपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद्, झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे नेता और पूर्व कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने कांग्रेस में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए झामुमो के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की.

के.पी. सोरेन के साथ आदित्यपुर के प्रभावशाली नेता संजय कुमार और अभय झा, खरसावां के बीरबल सरदार तथा सरायकेला की सुनिला सुतार ने भी झामुमो का दामन थामा. पार्टी नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

सदस्यता ग्रहण करने के बाद के.पी. सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और सरकार की नीतियों की सराहना की. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके जुड़ने से झामुमो को कोल्हान क्षेत्र में वैचारिक और सामाजिक स्तर पर नई मजबूती मिल सकती है.

कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुआ, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा जिला, प्रखंड, नगर, पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया.

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM