साहिबगंज: ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान कर बनाई 2 KM की सड़क, प्रशासन की उदासीनता से नाराज

साहिबगंज: ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान कर बनाई 2 KM की सड़क, प्रशासन की उदासीनता से नाराज

साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में बड़ा रक्सो पंचायत के डिगरा पहाड़ में सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। सरकार और प्रशासन द्वारा कोई समाधान न मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर और स्वयं श्रमदान करते हुए कच्ची सड़क तैयार कर ली है।

सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, जामकुंदर आरईओ रोड से डिगरा रामा टोला तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में पिछले एक सप्ताह से जुटे हैं। पहले यह मार्ग केवल एक पगडंडी भर था, जिसमें बड़े गड्ढे और कीचड़-जलजमाव की स्थिति बनी रहती थी, जिससे ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों ने पहाड़ से पत्थर और मिट्टी लाकर गड्ढों में भरने का काम किया और इसे चलने योग्य बनाया। वार्ड सदस्य रॉबेन पहाड़िया, रामा पहाड़िया, राजेश पहाड़िया सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक कार्यालय से कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए उन्होंने खुद पहल की।

ग्रामीण अब सरकार और प्रशासन से जामकुंदर आरईओ रोड से डिगरा रामा टोला तक पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं।

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM