राज्यसभा चुनाव : वोटिंग के बीच मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा दावा, जानें

राज्यसभा चुनाव : वोटिंग के बीच मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा दावा, जानें

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। इसी बीच कांग्रेस विधायक दीपीका पांडेय सिंह ने चुनाव को राज्य की राजनीति के लिए अहम बताते हुए महागठबंधन की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में है और सभी विधायक निर्धारित समय पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मीडिया से बातचीत में जब उनसे विपक्ष के उस दावे पर सवाल किया गया, जिसमें संख्या बल को लेकर अलग-अलग आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि महागठबंधन दोनों सीटों पर आरामदायक बढ़त के साथ जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। साथ ही उन्होंने चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दीं।

उधर, राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। विधायक बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मत डाल रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

मतदान को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसके नतीजे राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM