उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में कोर्ट सख्त, अपडेट केस डायरी तलब

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में कोर्ट सख्त, अपडेट केस डायरी तलब

झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक प्रकरण में चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान जांच की ताजा स्थिति जानने के लिए पुलिस से अपडेट केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

अदालत ने आरोपी गौरव कुमार, मोनू कुमार और सोनू शर्मा की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर आगे की सुनवाई बुधवार के लिए निर्धारित की है। वहीं, चौथे आरोपी कृष्णन कुमार की याचिका पर सुनवाई 29 जून को होगी।

इस बहुचर्चित मामले में अब तक 168 से अधिक अभ्यर्थियों को जमानत मिल चुकी है। हालांकि, जांच एजेंसियों के अनुसार पेपर लीक के अंतरराज्यीय नेटवर्क और कथित सॉल्वर गिरोह से जुड़े छह प्रमुख आरोपियों को राहत देने से अदालत पहले ही इनकार कर चुकी है।

गौरतलब है कि 11 अप्रैल को पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 166 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अर्धनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर परीक्षा से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर याद कराए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर देर रात कार्रवाई की गई, जहां भवन के बाहर कई वाहन खड़े मिले। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 166 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय पेपर लीक नेटवर्क और कथित सॉल्वर गैंग के सरगनाओं की संलिप्तता का दावा किया था। इस मामले में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद समेत कई लोगों के नाम सामने आए। बाद की कार्रवाई में पुलिस ने अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया।

पूरा मामला तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत दर्ज है और इसकी जांच जारी है।

Trending News

बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM