मेदिनीनगर में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आए दिव्यांग की मौ*त

मेदिनीनगर में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आए दिव्यांग की मौ*त

पलामू जिले के मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित छहमुहान चौक पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की जान चली गई। बताया गया कि रसोई गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अचानक नियंत्रण में आया और सड़क किनारे मौजूद अशोक पासवान को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अशोक पासवान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दुमी गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार वे पिछले करीब 30 वर्षों से धोबी मोहल्ला में रहकर प्रदीप कुमार की मिठाई दुकान में काम करते थे। अविवाहित होने के कारण वे अकेले ही जीवन यापन कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अशोक पासवान रोज की तरह सुबह चाय पीने के लिए धोबी मोहल्ला से छहमुहान पहुंचे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर लदा ट्रक अचानक उनकी ओर आ गया और उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। नगर निगम कर्मियों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, दुकान संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि अशोक उनके साथ तीन दशकों से काम कर रहे थे और उनके घर पर ही रहते थे। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही स्थानीय लोगों ने ट्रक संचालन पर सख्ती और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन की आवश्यकता जताई। प्रशासन ने भी भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM