शिव बारात को लेकर रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 15 फरवरी को भारी वाहनों पर रहेगी रोक

शिव बारात को लेकर रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 15 फरवरी को भारी वाहनों पर रहेगी रोक

महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को रांची में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने और भगवान शिव-पार्वती की भव्य बारात निकलने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर में सुगम आवागमन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार रविवार को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहन और मालवाहक वाहनों के रांची शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, इन वाहनों को कुछ निर्धारित मार्गों तक सीमित रूप से जाने की अनुमति दी गई है।

बताया गया कि कांके से आने वाले बड़े वाहन माया बोड़ेया तक, चाईबासा-खूंटी की ओर से आने वाले वाहन बिरसा चौक तक, गुमला-सिमडेगा से आने वाले वाहन कटहल मोड़ और आईटीआई बस पड़ाव तक जा सकेंगे। वहीं पलामू-लोहरदगा मार्ग से आने वाले वाहन पिस्का मोड़ तक और जमशेदपुर की ओर से आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक व चांदनी चौक तक ही पहुंच पाएंगे।

ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि बुटी मोड़ से बरियातु जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहन, मालवाहक वाहन और सिटी राइड बसों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

छोटे वाहनों के लिए तय किए गए वैकल्पिक रास्ते
यातायात नियंत्रण के तहत छोटे वाहनों को करमटोली चौक से जेल चौक होते हुए बरियातु रोड के रास्ते बुटी मोड़ तक जाने की अनुमति होगी। कांके की ओर जाने वाले छोटे वाहन राम मंदिर मोड़, हॉटलिप्स चौक और न्यू मार्केट चौक के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

हालांकि, जुलूस के दौरान न्यू मार्केट चौक के पहले किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त मेट्रो गली से न्यू मार्केट तक और हरमू रोड क्षेत्र में जुलूस के यू-टर्न के बाद ही वाहनों को कांके या किशोरी यादव चौक की ओर जाने दिया जाएगा।

कटहल मोड़ और तिलता चौक से आने वाले वाहनों को विशेष यू-टर्न लेकर चापुटोली मार्ग से निकाला जाएगा। बाकी शहर के अन्य इलाकों में छोटे वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

जुलूस मार्ग पर कई जगहों पर बैरिकेडिंग और प्रवेश निषेध
शिव बारात के दौरान सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर, मिनाक्षी गली, सुखदेवनगर जाने वाली गली, बालाजी मंदिर के पास, सुलभ शौचालय से पहाड़ी मंदिर जाने वाला रास्ता और गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शिव बारात इंदुपुरी शिव मंदिर से शुरू होकर मेट्रो गली, रातू रोड, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली और रातू रोड होते हुए आर.आर. स्पोटिंग दुर्गा पूजा समिति परिसर पहुंचेगी। वहीं भव्य स्वागत और शिव विवाह समारोह के बाद जुलूस का समापन होगा।

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि 15 फरवरी को शिव बारात वाले मार्गों का यथासंभव कम उपयोग करें और समय रहते वैकल्पिक रास्तों को अपनाएं, ताकि महाशिवरात्रि का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM