उप-राष्ट्रपति के झारखंड दौरे से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, रांची-खूंटी में 22 पुलिस अधिकारियों की तैनाती

उप-राष्ट्रपति के झारखंड दौरे से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, रांची-खूंटी में 22 पुलिस अधिकारियों की तैनाती

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर राज्य पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची और खूंटी जिलों में उनके कार्यक्रमों के दौरान किसी भी तरह की व्यवधान की आशंका को खत्म करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष सतर्कता बरतते हुए राज्य पुलिस सेवा के कुल 22 अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। यह निर्णय रांची प्रक्षेत्र के एडीजी के अनुरोध पर लिया गया, जिसकी अधिसूचना आईजी (मानवाधिकार), झारखंड द्वारा जारी की गई है।

राजधानी रांची में उप-राष्ट्रपति के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 10 अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। ये सभी अधिकारी 26 मार्च की दोपहर से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। तैनात अधिकारियों में विशेष शाखा, जिला मुख्यालय और अन्य इकाइयों के डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

खूंटी में पहले से अलर्ट, 12 अधिकारियों की तैनाती

खूंटी जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 12 अधिकारियों को लगाया गया है। इन्हें 25 मार्च की सुबह से ही ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है। इन अधिकारियों में सिमडेगा, रामगढ़, चाईबासा, पलामू, दुमका, देवघर समेत विभिन्न जिलों के डीएसपी और वरीय डीएसपी शामिल हैं, जो स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षा प्रबंधन संभालेंगे।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी निर्धारित तिथि पर संबंधित जिले के एसएसपी या एसपी को रिपोर्ट करेंगे। यदि कोई अधिकारी अवकाश पर है या किसी अन्य कारण से उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित नियंत्रक अधिकारी को उसके स्थान पर वैकल्पिक अधिकारी भेजना होगा।

हर स्तर पर निगरानी, कोई चूक नहीं

दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थलों, आवागमन मार्गों और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि उप-राष्ट्रपति का दौरा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो।

Trending News

पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
Aug 26, 2026, 9:28:00 AM
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
Aug 26, 2026, 9:25:00 AM
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
Aug 26, 2026, 6:27:00 AM
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM