JSSC परीक्षा को लेकर रांची के 17 सेंटरों के पास कड़ी सुरक्षा, 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

JSSC परीक्षा को लेकर रांची के 17 सेंटरों के पास कड़ी सुरक्षा, 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह परीक्षा रांची जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इन तारीखों में होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा:

  • 15 फरवरी से 21 फरवरी

  • 24 फरवरी से 26 फरवरी

  • 28 फरवरी से 2 मार्च

  • उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के संयुक्त निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ न हो।

  • निषेधाज्ञा में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

    प्रशासनिक आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में:

    • 5 या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा

  • ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) का उपयोग नहीं किया जा सकेगा

  • अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रिवाल्वर, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला, गड़ासा आदि ले जाने पर रोक रहेगी

  • किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करना पूरी तरह निषिद्ध होगा

  • हालांकि, सरकारी कार्य, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा से जुड़े लोगों को इस आदेश से छूट दी गई है।

    कब तक लागू रहेगा आदेश

    यह निषेधाज्ञा हर दिन सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी और परीक्षा की निर्धारित अवधि के दौरान लागू रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Trending News

    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
     CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    Sep 08, 2026, 5:36:00 PM