5 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र, इस दिन पेश होगा अनुपूरक बजट

5 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र, इस दिन पेश होगा अनुपूरक बजट

संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुला दिया है। यह सत्र 5 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने औपचारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

सत्र की तैयारी के तहत आज, 19 नवंबर से, माननीय सदस्य अपने प्रश्न विधानसभा में प्रस्तुत कर सकते हैं। पांच कार्यदिवसों तक चलने वाले इस सत्र में चार दिन प्रश्नकाल निर्धारित हैं। वहीं, 8 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।

सोमेश चंद्र सोरेन लेंगे शपथ

सत्र के पहले दिन, 5 दिसंबर को शोक प्रकाश होगा। इसी दिन घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को शपथ दिलाई जा सकती है। उन्होंने अपने पिता रामदास सोरेन के असामयिक निधन से खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को हराया था। सत्रावधि में प्रख्यापित अध्यादेश की प्रमाणीकृत प्रतियां भी सभा पटल पर रखी जाएंगी। 6 और 7 दिसंबर को शनिवार और रविवार के कारण अवकाश रहेगा।

8 दिसंबर को पेश होगा अनुपूरक बजट

8 दिसंबर को सामान्य कामकाज के तहत प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। 9 दिसंबर को प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद अनुपूरक बजट पर सामान्य चर्चा, मतदान और विनियोग विधेयक की पारित प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 10 और 11 दिसंबर को प्रश्नकाल के बाद राज्य और अन्य सरकारी कार्य निपटाए जाएंगे। सत्र के अंतिम दिन, 11 दिसंबर को प्रश्नकाल के बाद गैर सरकारी संकल्पों का निपटारा होगा।

Trending News

महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM