रांची विश्वविद्यालय सम्मेलन में राज्यपाल ने दिया संदेश, कहा-सतत विकास ही मानवता का भविष्य

रांची विश्वविद्यालय सम्मेलन में राज्यपाल ने दिया संदेश, कहा-सतत विकास ही मानवता का भविष्य

रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा आर्यभट्ट सभागार में आयोजित तीन दिवसीय 9वीं NAGI अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मंगलवार को राज्यपाल-सह-झारखण्ड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया। सम्मेलन का विषय था — “पृथ्वी का सतत भविष्य: संसाधनों के उपयोग एवं प्रबंधन की उभरती चुनौतियाँ”।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह विषय न केवल अकादमिक दृष्टिकोण से, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के अस्तित्व और भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के युग की सबसे बड़ी चुनौती संसाधनों का समझदारीपूर्वक उपयोग और उनका संरक्षण है। वैश्वीकरण, औद्योगिकीकरण और तेज़ी से फैलते शहरीकरण ने जहाँ विकास के अवसर खोले हैं, वहीं पर्यावरणीय असंतुलन, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएँ भी उत्पन्न की हैं।

राज्यपाल ने कहा कि संसाधन संरक्षण केवल उनकी बचत नहीं, बल्कि उन्हें पुनर्जीवित करने और संतुलित ढंग से उपयोग करने का प्रयास है, ताकि भविष्य की पीढ़ियाँ भी उनसे लाभ उठा सकें।

उन्होंने झारखण्ड की पहचान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह धरती वीरों की भूमि है, जहाँ धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा जैसे महानायक ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। यहाँ का जनजातीय समाज सदियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य में जीता आया है, जो सतत विकास का श्रेष्ठ उदाहरण है। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि झारखण्ड का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र आज भी हरे-भरे वनों से आच्छादित है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “पंचामृत संकल्प” का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत ने वर्ष 2070 तक ‘नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन’ का लक्ष्य रखा है। साथ ही, मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के माध्यम से पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम रोज़मर्रा की आदतों में छोटे-छोटे परिवर्तन करें — जैसे जल संरक्षण, ऊर्जा का विवेकपूर्ण प्रयोग और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन — तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और हरित पृथ्वी दे सकते हैं।

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के मंथन से ठोस सुझाव और नीतिगत प्रस्ताव सामने आएँगे, जो सरकारों और योजनाकारों के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने सम्मेलन की सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास के प्रति समाज को ठोस कदम उठाने की दिशा में प्रेरित करेगा।


Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM