हजारीबाग झील के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने शुरू किया कार्य

हजारीबाग झील के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने शुरू किया कार्य

हजारीबाग शहर की पहचान मानी जाने वाली ऐतिहासिक झील के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन ने कार्य शुरू कर दिया है। डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशन में आर्किटेक्ट टीम ने झील परिसर का निरीक्षण किया और इसके लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ की।

पर्यटन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन झील के चारों ओर सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और नागरिक सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान दे रहा है। योजना का उद्देश्य झील को शहर के लिए एक आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन स्थल बनाना है।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने विकास संबंधी सुझावों के लिए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और सांसद प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया। इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार और नगर निगम की टीम भी मौजूद रहे। सभी ने आर्किटेक्ट टीम के साथ झील क्षेत्र का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि झील का विकास न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी मजबूती देगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना का डिज़ाइन जनसुविधा और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए, ताकि यह हजारीबाग के लोगों के लिए स्थायी और आकर्षक पर्यटन स्थल बन सके।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM