24 फरवरी को झारखंड विधानसभा में पेश होगा 2026-27 का बजट, विभागों से मांगी गई योजनाओं की रिपोर्ट

24 फरवरी को झारखंड विधानसभा में पेश होगा 2026-27 का बजट, विभागों से मांगी गई योजनाओं की रिपोर्ट

झारखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सदन में बजट भाषण देंगे, जिसमें राज्य सरकार की प्रमुख नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा सामने रखी जाएगी।

बजट प्रस्तुति से पहले वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय स्तर पर तैयारियों को गति देने के लिए संयुक्त सचिव-सह-बजट पदाधिकारी की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं।

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार भी बजट भाषण के लिए आवश्यक सामग्री केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। विभागों को पहले से जारी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर जाकर ‘बजट स्पीच’ विकल्प में जानकारी अपलोड करनी होगी।

बताया गया है कि वही लॉगिन विवरण उपयोग में लाया जाएगा, जो पहले फॉर्म-3ए के तहत डाटा अपलोड करने के लिए विभागों को दिया गया था।

वित्त विभाग ने विभागों को आगाह किया है कि बजट भाषण को अंतिम रूप देने के लिए समय पर सामग्री प्राप्त होना जरूरी है। इसी कारण सभी संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी अपलोड करने को कहा गया है।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM