शराब घोटाला मामले में दो पूर्व उत्पाद सचिवों को एसीबी ने जारी किया नोटिस

शराब घोटाला मामले में दो पूर्व उत्पाद सचिवों को एसीबी ने जारी किया नोटिस

झारखंड में प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए हुए शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ा कदम उठाया है। एसीबी ने इस मामले में दो पूर्व उत्पाद सचिवों — मनोज कुमार और मुकेश कुमार — को नोटिस जारी किया है। इससे पहले, इसी प्रकरण में एसीबी ने पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे को गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि विनय चौबे के कार्यकाल के दौरान न तो एमजीआर की समीक्षा की गई और न ही गारंटी राशि की वसूली की गई, जिससे राज्य सरकार को करीब 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। चौबे के बाद मनोज कुमार और मुकेश कुमार ने भी अपने कार्यकाल में प्लेसमेंट एजेंसियों से बकाया राशि वसूलने की कोई कार्रवाई नहीं की। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कुछ निजी कंपनियों को जानबूझकर फायदा पहुंचाया गया।

दूसरी ओर, ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर से जुड़ी कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल समेत 22 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ईडी की जांच में पाया गया कि वर्ष 2019 में विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश वर्मा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था, जिसके ठिकानों से 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों से कुल 37 करोड़ रुपये की नकदी और कई लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए। आरोप है कि यह अवैध धन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और एंट्री ऑपरेटरों के नेटवर्क के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर संपत्तियों में निवेश किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि ठेकेदारों और कुछ अधिकारियों के सहयोगियों ने वसूली और वाहनों की आपूर्ति से जुड़ी बातों को स्वीकार किया है। वहीं, संजीव लाल की पत्नी रीता लाल पर इस अवैध रकम को वैध आय के रूप में दिखाने का आरोप लगाया गया है।

Trending News

स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM