सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला

सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अब तक बिविसपु 14 के डीएसपी सोनू कुमार राय को अब एसपी, प्रशासन पटना बनाया गया है।

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला

सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अब तक बिविसपु 14 के डीएसपी सोनू कुमार राय को अब एसपी, प्रशासन पटना बनाया गया है। वहीं जमालपुर के अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी अब फुलवारी शरीफ पटना के अनुमंडल पुलिस अधिकारी द्वितीय होंगे। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

जारी अधिसूचना के अनुसार बिविसपु 16 के डीएसपी प्रेमचंद सिंह अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सेकंड सदर छपरा होंगे। वहीं डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ वैशाली होंगे। फुलवारी शरीफ, पटना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन सुशील कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन, सदर आर बनाया गया है। रजौली के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार अब डीएसपी रेल गया होंगे। एसटीएफ के सीनियर डीएसपी प्रशांत कुमार अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन, सदर बेगूसराय होंगे। जबकि एसटीएफ के डीएसपी राजेश कुमार अब एसडीपीओ, हथुआ गोपालगंज होंगे। लखीसराय के साइबर क्राइम के डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान पूर्णिया के धमदाहा के एसडीपीओ होंगे। रोहतास के ट्रैफिक डीएसपी अमरकांत को बेगूसराय के मंझौल का एसडीपीओ बनाया गया है। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन अब एसडीपीओ 1 सदर समस्तीपुर होंगे। मुंगेर के साइबर क्राइम के डीएसपी राकेश कुमार रंजन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सेकंड सदर, बिहार शरीफ नालंदा होंगे।

इसी प्रकार मद्य निषेध, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा एसडीपीओ अरेराज, मोतिहारी बनाए गए हैं। रोहतास के डीएसपी गोरख राम अब बिविसपु 4, डुमरांव के डीएसपी होंगे। हथुआ गोपालगंज के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता अब एसडीपीओ सेकंड सदर सिवान होंगे। सिवान के ट्रैफिक डीएसपी निशिकांत भारती अब सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ होंगे। सारण के डीएसपी, साइबर क्राइम चंद्र भूषण औरंगाबाद दाउदनगर के एसडीपीओ होंगे। एसटीएफ के डीएसपी अभिनव कुमार वजीरगंज गयाजी के एसडीपीओ होंगे। बक्सर के डीएसपी हेडक्वार्टर पंकज कुमार सिंह अब सुपौल के त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ होंगे।

वहीं बिविसपु 15 भीम नगर सुपौल के डीएसपी राकेश कुमार भास्कर अब एसडीपीओ सेकंड सदर बेतिया होंगे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सत्येंद्र राम, राम नगर, बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बारसोई कटिहार के एसडीपीओ अजय कुमार अब सदर मधेपुरा के एसडीपीओ होंगे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी पवन कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर सुपौल बनाया गया है। अरवल के ट्रैफिक डीएसपी पवन कुमार सिंह उदाकिशनगंज मधेपुरा के एसडीपीओ होंगे। बक्सर के डीएसपी हेडक्वार्टर पंकज कुमार सिंह सहरसा सदर के एसडीपीओ होंगे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी कृपाल चंद्र जायसवाल एसडीपीओ सदर टू गोपालगंज होंगे। वहीं बिविसपु 13 दरभंगा के डीसीपी अभय कुमार को सीडीपीओ खड़कपुर मुंगेर बनाया गया है।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM