छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से दिल को दहला देने वाली खबर है। यहां छोटे भाई की तब हत्या हो गयी, जब उसे अपने ही बडे भाई को अवैध धंधा करने से रोका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से दिल को दहला देने वाली खबर है। यहां छोटे भाई की तब हत्या हो गयी, जब उसे अपने ही बडे भाई को अवैध धंधा करने से रोका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बडे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली खबर के अनुसार मोतिहारी में शराब के अवैध धंधे का विरोध करना एक छोटे भाई की जान पर भारी पड गया। बताया जा रहा है कि शहर के नगर थाना क्षेत्र के तेलिया पट्टी वार्ड संख्या 19 में स्वर्गीय काली प्रसाद का परिवार रहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार काली प्रसाद के दो बेटे हैं। जिनमें एक का नाम अनुराग और दूसरे का नाम गुरूर बताया जा रहा है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अनुराग का बड़ा भाई गुरूर कथित तौर पर शराब तस्करी में शामिल था। अनुराग इस अवैध धंधे का लगातार विरोध करता था, जिसके कारण दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जानकारी के अनुसार, पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाई एक साथ रह रहे थे। 

कहा जा रहा है कि जब बड़े भाई ने शराब तस्करी का धंधा शुरू किया, तो अनुराग ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनके बीच तनाव बढ़ता गया। शनिवार देर रात शराब तस्करी को लेकर दोनों भाइयों में फिर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि बड़े भाई ने गुस्से में धारदार हथियार से अनुराग का गला रेत दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

रविवार की सुबह परिजनों और पड़ोसियों ने अनुराग का खून से सना शव देखा, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। तत्काल नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि उन्हें भाई-भाई के बीच विवाद में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM