राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगने की सूचना है।

राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगने की सूचना है, वही इस एनकाउंटर में बिहटा थाना के एसआइ राजू कुमार सिंह भी घायल हो गए हैं। उन्हें भी गोली लगने की खबर है। 

मिली खबर के अनुसार पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि सोन नद में कुछ अपराधी नाविकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि की। सूचना सही पाये जाने के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस परेव क्षेत्र में पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आते देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में बिहटा थाने के एसआइ राजू कुमार सिंह घायल हो गए। खबर के अनुसार गोली उनके बांह में लगाते हुए बाहर निकल गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

वही इस एनकाउंटर में घायल अपराधी अवनीश कुमार जिले की टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। अवनीश एक-47 से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि एनकाउंटर के दौरान कितने अपराधी मौजूद थे और वह एनकाउंटर के बाद कहां फरार हुए? 

वह इस पूरी घटना पर राजधानी के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि नाव वालों से रंगदारी लेने की सूचना मिली थी। पुलिस के द्वारा इस दौरान इन्हें पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गयी तो अपराधियों ने फायरिंग की। कार्रवाई में एक अपराधी घायल हुआ है। पुलिस की तरफ से भी एक दो लोग घायल हुए हैं। जो अपराधी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। पुलिस की तरफ से 22 राउंड फायरिंग की गई है वही अपराधियों की तरफ से 40 राउंड फायरिंग की गई है। एनकाउंटर में घायल अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। काफी हथियार बरामद किए गए हैं। एक देसी राइफल, एक देसी कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल, कट्टा और कई राउंड गोलियां भी शामिल हैं।

बिहटा से मयंक की रिपोर्ट

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM