तिरंगा यात्रा में छात्रों ने भरी हुंकार, 22वें दिन भी जारी JPSC-JSSC आंदोलन

तिरंगा यात्रा में छात्रों ने भरी हुंकार, 22वें दिन भी जारी JPSC-JSSC आंदोलन

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन शनिवार को 22वें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में छात्र और युवा यहां जुटे। देशभक्ति गीतों के बीच आंदोलनकारी युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

10 अगस्त को विधानसभा मार्च के बाद स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुआ। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के आह्वान पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे युवाओं ने तिरंगा मार्च में हिस्सा लेने की तैयारी की। प्रस्तावित मार्च स्टेडियम से शुरू होकर लालपुर होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला जाना है।

तिरंगा मार्च से पहले स्टेडियम का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया। युवा देशभक्ति गीतों पर झूमते दिखाई दिए। कई प्रतिभागी पारंपरिक परिधान में पहुंचे, जबकि कई छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मार्च की तैयारियों में जुटे रहे। ‘सरफरोशी की तमन्ना’ जैसे देशभक्ति गीतों ने आंदोलन स्थल के माहौल को और जोशीला बना दिया।

CBI जांच और 14वीं JPSC रद्द करने की मांग पर कायम छात्र

छात्र संगठनों का आंदोलन मुख्य रूप से 14वीं JPSC में कथित अनियमितताओं और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर है। आंदोलन के दौरान कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे और कुछ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा। 10 अगस्त के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में भी कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई थी।

सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। छात्र परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच और 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार की ओर से इन मांगों पर अभी पूर्ण सहमति नहीं बनी है, जिसके चलते आंदोलन लगातार जारी है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM