झारखंड कैडर में हैरान करने वाला खुलासा! 28 IPS अधिकारियों ने संपत्ति के नाम पर ‘शून्य’ दर्ज कराया

झारखंड कैडर में हैरान करने वाला खुलासा! 28 IPS अधिकारियों ने संपत्ति के नाम पर ‘शून्य’ दर्ज कराया

झारखंड कैडर के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति विवरणी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कुल 28 आईपीएस अधिकारियों ने अपने नाम पर किसी भी प्रकार की संपत्ति नहीं होने की घोषणा की है।

इस सूची में वरीय स्तर के कई अधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें नरेंद्र कुमार सिंह, सुदर्शन प्रसाद मंडल, पटेल मयूर कन्हैया लाल, एस. कार्तिक, अखिलेश बी. वरियार, अंजनी कुमार झा और हरदीप पी. जनार्दन जैसे नाम प्रमुख हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक झारखंड कैडर के कुल 117 आईपीएस अधिकारियों ने गृह मंत्रालय को अपनी संपत्ति का विवरण जमा कराया है। इसी रिपोर्टिंग में यह सामने आया कि 28 अधिकारियों ने अपनी संपत्ति “शून्य” दर्शाई है।

जहां एक तरफ कई अधिकारियों ने खुद को संपत्ति विहीन बताया है, वहीं दूसरी ओर कुछ शीर्ष स्तर के आईपीएस अधिकारियों के पास बड़ी मात्रा में संपत्ति होने की बात भी सामने आई है। इससे संपत्ति के आंकड़ों में स्पष्ट असमानता दिखाई देती है।

जिन 28 IPS अधिकारियों ने ‘शून्य संपत्ति’ घोषित की

इन अधिकारियों में नरेंद्र कुमार सिंह, सुदर्शन प्रसाद मंडल, पटेल मयूर कन्हैया लाल, एस. कार्तिक, अखिलेश बी. वरियार, अंजनी कुमार झा, हरदीप पी. जनार्दन, निधि द्विवेदी, प्रशांत आनंद, अमन कुमार, एल्मेड एक्का, पियुष पांडेय, प्रांजल रूंडला, ऋषभ कुमार झा, आर. राम कुमार, हरिस बिन जमां, कुमार गौरव, मनोज स्वरगिरे, गर्ग ऋषभ, कपिल चौधरी, सुमित कुमार अग्रवाल, प्रवीण पुष्कर, गौरव गोस्वामी, ललित मीणा, ऋत्विक श्रीवास्तव, शिवम प्रकाश, वेदांत शंकर और राघवेंद्र शर्मा शामिल हैं।

यह जानकारी संपत्ति विवरणी की प्रक्रिया और अधिकारियों की घोषित संपत्तियों को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM