स्वतंत्रता दिवस से पहले रांची में से*क्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 युवतियों समेत 13 गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले रांची में से*क्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 युवतियों समेत 13 गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस की आड़ में कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। कोतवाली और लालपुर थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पश्चिम बंगाल की छह युवतियां भी शामिल बताई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई सीनियर एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। 13 और 14 अगस्त की दरम्यानी रात शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान दोनों मामलों में राजन नाम के एक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जिसे पुलिस इस नेटवर्क का प्रमुख संचालक मान रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस की टीमें शहर के होटल, लॉज और गेस्ट हाउस की जांच कर रही थीं। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात की मौजूदगी में रात करीब एक बजे पुलिस ने होटल में छापा मारा।

पांच कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने आठ युवक-युवतियों को पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार, कुछ कमरों में युवक-युवतियां साथ मिले। तलाशी में मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात कही गई है। पकड़ी गई युवतियों में कुछ के पश्चिम बंगाल से होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस को यह भी संदेह है कि होटल में कमरा लेने के लिए कुछ लोगों ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाने की कोशिश की थी।

मोबाइल और WhatsApp से ग्राहकों तक पहुंच

पूछताछ में होटल मैनेजर की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। पुलिस का कहना है कि संभावित ग्राहकों से मोबाइल और WhatsApp के जरिए संपर्क किया जाता था और इसके बाद होटल में कमरा उपलब्ध कराया जाता था।

एक गिरफ्तार युवती ने पूछताछ में राजन के माध्यम से होटल तक पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने राजन और होटल मैनेजर समेत मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

इसी रात लालपुर थाना क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में भी पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिलने के बाद एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में टीम ने तड़के करीब तीन बजे गेस्ट हाउस की तलाशी ली।

रिसेप्शन पर पूछताछ के बाद पुलिस पहली मंजिल के कमरों तक पहुंची। एक कमरे से एक युवक और एक युवती, जबकि दूसरे कमरे से दो युवतियां मिलीं। यहां से चार मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक, एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में कथित नेटवर्क के संचालन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। युवतियों के मुताबिक, राजन ग्राहकों से संपर्क कर रकम और अन्य शर्तें तय करता था। इसके बाद कैब के माध्यम से युवतियों को संबंधित होटल या गेस्ट हाउस तक पहुंचाया जाता था।

जांच में युवतियों को निश्चित अवधि के लिए भुगतान किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, एक युवती को 13 दिनों के लिए 50 हजार रुपये और दूसरी अवधि के लिए 60 हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। रांची में ठहरने और भोजन की व्यवस्था गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा किए जाने की भी जानकारी मिली है।

राजन की तलाश में जुटी पुलिस

दोनों अलग-अलग कार्रवाई में एक ही व्यक्ति का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब संभावित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दूसरे राज्यों से युवतियों को रांची कौन बुलाता था, ग्राहकों से संपर्क कैसे कराया जाता था और इस गतिविधि में और कितने लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, राजन के खिलाफ लालपुर थाने में पहले से भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एएसपी निखिल राय के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

Trending News

राज्यपाल ने लोकभवन में किया झंडोत्तोलन, लालू-नीतीश ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
राज्यपाल ने लोकभवन में किया झंडोत्तोलन, लालू-नीतीश ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
Aug 15, 2026, 2:46:00 PM
स्वतंत्रता दिवस से पहले रांची में से*क्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 युवतियों समेत 13 गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले रांची में से*क्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 युवतियों समेत 13 गिरफ्तार
Aug 15, 2026, 2:40:00 PM
सदर अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा! देवेंद्रनाथ महतो को रोकने पर पुलिस से भिड़े समर्थक
सदर अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा! देवेंद्रनाथ महतो को रोकने पर पुलिस से भिड़े समर्थक
Aug 15, 2026, 2:06:00 PM
तिरंगा यात्रा में छात्रों ने भरी हुंकार, 22वें दिन भी जारी JPSC-JSSC आंदोलन
तिरंगा यात्रा में छात्रों ने भरी हुंकार, 22वें दिन भी जारी JPSC-JSSC आंदोलन
Aug 15, 2026, 12:43:00 PM
स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में छाए रहेंगे बादल, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में छाए रहेंगे बादल, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aug 15, 2026, 12:31:00 PM
JSSC CGL पर फिर घमासान, पूर्व महाधिवक्ता ने की CBI जांच की मांग
JSSC CGL पर फिर घमासान, पूर्व महाधिवक्ता ने की CBI जांच की मांग
Aug 15, 2026, 12:19:00 PM
80वें स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद में शान से लहराया तिरंगा, CRPF की प्लाटून ने जीता परेड का खिताब
80वें स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद में शान से लहराया तिरंगा, CRPF की प्लाटून ने जीता परेड का खिताब
Aug 15, 2026, 11:33:00 AM
बोकारो में फिर गिरी पानी की टंकी, बाल-बाल बचे लोग; BSL प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
बोकारो में फिर गिरी पानी की टंकी, बाल-बाल बचे लोग; BSL प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
Aug 15, 2026, 11:24:00 AM
80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में दिखा देशभक्ति का रंग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में दिखा देशभक्ति का रंग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण
Aug 15, 2026, 11:18:00 AM
बोकारो में भीषण सड़क हादसा, एक झटके में बुझ गई 4 जिंदगियां
बोकारो में भीषण सड़क हादसा, एक झटके में बुझ गई 4 जिंदगियां
Aug 15, 2026, 11:11:00 AM