सड़क पर टेंट, जलते दीये और अब OBC मोर्चा की एंट्री, अंबा प्रसाद विवाद पर गरमाई झारखंड की राजनीति!

रांची में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराए जाने को लेकर बढ़ा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। आवास खाली कराने की कार्रवाई को लेकर अब उनके समर्थन में राष्ट्रीय OBC मोर्चा खुलकर सामने आ गया है।

सड़क पर टेंट, जलते दीये और अब OBC मोर्चा की एंट्री, अंबा प्रसाद विवाद पर गरमाई झारखंड की राजनीति!

रांची में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराए जाने को लेकर बढ़ा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। आवास खाली कराने की कार्रवाई के दौरान जहां अंबा प्रसाद ने घर के बाहर ही टेंट लगाकर दिवाली मनाई, वहीं अब उनके समर्थन में राष्ट्रीय OBC मोर्चा खुलकर सामने आ गया है। मोर्चा ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध और प्रशासनिक तानाशाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

झारखंड की राजधानी रांची में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराने का मामला अब एक नए राजनीतिक संग्राम का रूप ले चुका है। आवास खाली कराए जाने के दौरान जब प्रशासन का बुलडोजर और दस्ता पहुंचा, तो अंबा प्रसाद ने अपने तेवर साफ कर दिए। बेघर होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आवास के बाहर ही खुले में टेंट गाड़ दिया। इसी टेंट के नीचे दीये जलाकर उन्होंने छोटी दिवाली मनाई और अपना विरोध दर्ज कराया।

अंबा प्रसाद के इस अनोखे विरोध के बाद अब मामला OBC अस्मिता से जुड़ गया है। राष्ट्रीय OBC मोर्चा खुलकर पूर्व विधायक के समर्थन में उतर आया है। मोर्चा ने सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए सवाल उठाया है कि क्या राज्य की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले समाज की एक महिला नेता के साथ ऐसा व्यवहार लोकतांत्रिक है? मोर्चा का आरोप है कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन इसे व्यक्तिगत और राजनीतिक प्रतिशोध में बदलना लोकतंत्र के लिए घातक है।

राष्ट्रीय OBC मोर्चा ने राज्य सरकार से मांग की है कि अंबा प्रसाद को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए और उनके स्वाभिमान को पहुंचे ठेस की भरपाई के लिए सरकार स्वयं उन्हें सम्मानित करे। मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में पारदर्शी जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो OBC समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा।

एक तरफ जहां पूर्व विधायक अंबा प्रसाद घर छूटने के बाद सड़क पर टेंट लगाकर दिवाली मनाने को मजबूर हुईं, वहीं अब OBC मोर्चा के कूदने से यह लड़ाई सीधे तौर पर 'OBC स्वाभिमान' की जंग बन चुकी है। अब देखना यह होगा कि मोर्चा की इस चेतावनी के बाद सरकार और प्रशासन का क्या रुख रहता है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM