रांची : रातू से दो सगी बहनें लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

रांची : रातू से दो सगी बहनें लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

रांची के रातू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रातू निवासी सुनील शर्मा की बेटियां संध्या कुमारी (16 वर्ष) और अर्चना कुमारी (12 वर्ष) बीते 8 फरवरी की शाम से घर वापस नहीं लौटी हैं।

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां करीब शाम 5 बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर रात तक जब वे नहीं पहुंचीं तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बच्चियों के अचानक लापता हो जाने से परिवार सदमे में है। पिता सुनील शर्मा ने रातू थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से दोनों बच्चियों की जल्द से जल्द खोजबीन कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि समय बीतने के साथ चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और किसी अनहोनी की आशंका भी सताने लगी है।

इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को संध्या कुमारी और अर्चना कुमारी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें : 9304325190, 9060740953, 9122072803

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM