रांची : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

रांची : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचला, एक की मौत

नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। यह दुर्घटना शुक्रवार, 13 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे टिकरा टोली फार्म मोड़ के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक स्कूटी सवार दो युवकों पर चढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (नंबर JH 01 FT 1998) तेज गति से आ रहा था और उसने स्कूटी पर सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घायलों में से एक युवक, हर्ष वर्मा, की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान सोमवार को ग्लोबल हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक अभी भी बरियातू स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।

हर्ष वर्मा (मृतक)

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर नगड़ी थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। इधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्रक मालिक ने किसी भी प्रकार का मुआवजा देने से इनकार कर दिया है, जिससे परिवार में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending News

सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
Aug 24, 2026, 11:01:00 AM
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
Aug 24, 2026, 10:43:00 AM
 एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
Aug 24, 2026, 10:20:00 AM
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
Aug 24, 2026, 10:09:00 AM
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
Aug 24, 2026, 9:45:00 AM
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
Aug 24, 2026, 9:37:00 AM
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
Aug 24, 2026, 9:26:00 AM
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
Aug 24, 2026, 8:59:00 AM
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
Aug 24, 2026, 8:55:00 AM
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
Aug 24, 2026, 8:36:00 AM