रांची : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, विभिन्न थानों में 10 सब-इंस्पेक्टरों की नियुक्ति

रांची : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, विभिन्न थानों में 10 सब-इंस्पेक्टरों की नियुक्ति

रांची : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, विभिन्न थानों में 10 सब-इंस्पेक्टरों की नियुक्ति
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 09, 2026, 10:17:00 AM

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने पुलिस बल में आंतरिक बदलाव करते हुए दस सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पुलिस लाइन में पदस्थापित इन अधिकारियों को शहर और आसपास के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला जा सके और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के फेरबदल से कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

नई तैनाती के तहत दीवाकर कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव और लुसी रानी को सुखदेवनगर थाना भेजा गया है। वहीं, गोल्डी भगत को धुर्वा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। उपेंद्र कुमार दास को पंडरा थाना, जबकि स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा दीपक कुमार सिन्हा और सरोज बिरूवा को लालपुर थाना में नियुक्त किया गया है। अनुज प्रसाद यादव को चान्हो थाना तथा भवेश कुमार रवानी को नगड़ी थाना में तैनाती दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर समन्वय को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे शहर में शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।