रांची : तिरिल बस्ती में अनियंत्रित कार मेडिकल स्टोर में घुसी, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर

रांची : तिरिल बस्ती में अनियंत्रित कार मेडिकल स्टोर में घुसी, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर

रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोकर सीधे एक मेडिकल स्टोर में जा घुसी। घटना तिरिल बस्ती के पास स्थित पटेल मेडिकल हॉल की है, जहां उस समय कई ग्राहक मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि कुछ ही सेकंड में घटित इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दुकान के अंदर और बाहर कई लोग दवा खरीदने में लगे हुए थे। इसी दौरान एक महिला दवा लेकर बाहर निकल रही थी, तभी अचानक वह घबराकर वापस अंदर की ओर भागी। उसके पीछे-पीछे एक अनियंत्रित कार दुकान के सामने आकर टकरा गई। मौके पर मौजूद अन्य लोग भी तुरंत सतर्क हो गए और अंदर की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

इस घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ सेकंड की देरी भी बड़ा नुकसान कर सकती थी, लेकिन समय रहते लोगों ने खुद को सुरक्षित कर लिया।

दुकान के संचालक के मुताबिक, कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर के कारण एक स्कूटी और कार दोनों को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के अनुसार, वाहन चला रहे व्यक्ति पेशे से शिक्षक हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनसे गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से नुकसान की भरपाई करने पर मामला सुलझा लिया गया।

Trending News

ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM