राज्यसभा चुनाव को लेकर चरम पर रोमांच, वोटिंग से पहले दलों ने बढ़ाई चौकसी

राज्यसभा चुनाव को लेकर चरम पर रोमांच, वोटिंग से पहले दलों ने बढ़ाई चौकसी

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने विधायकों पर नजर रखने और मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष रणनीति तैयार कर ली है। संभावित क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच प्रमुख दलों ने पार्टी, पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की नियुक्ति कर चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने का प्रयास किया है।

कांग्रेस ने इस बार अपने विधायकों के मतदान पर पैनी नजर रखने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी के. राजू और सिरिबेल्ला प्रसाद को सौंपी है। दोनों नेताओं को पार्टी एजेंट बनाया गया है। उनकी भूमिका मतदान के दौरान कांग्रेस विधायकों के मतपत्रों की जांच करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि पार्टी के निर्देशों का पालन हो। राजनीतिक हलकों में इसे क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

मतदान केंद्र पर निगरानी के लिए कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश और बंधु तिर्की को पोलिंग एजेंट नियुक्त किया है। ये दोनों नेता मतदान की प्रगति पर नजर रखेंगे और यह भी देखेंगे कि किन विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है तथा कौन अभी मतदान से वंचित है। मतगणना के दौरान पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता डॉ. सैयद नासिर और मंत्री राधाकृष्ण किशोर को दी गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी एजेंटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे मतदान के दौरान विधायकों के मतपत्रों की वैधता और पार्टी लाइन के अनुरूप मतदान की निगरानी करते हैं। झारखंड की राजनीति में पहले भी ऐसे अवसर सामने आए हैं जब विधायकों और एजेंटों की मिलीभगत से क्रॉस वोटिंग की घटनाएं चर्चा में रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी प्रक्रिया के लिए अपनी टीम तय कर दी है। अमर बाउरी और नवीन जायसवाल को पार्टी एजेंट बनाया गया है, जबकि अनंत ओझा और विकास प्रीतम को पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतगणना के समय पार्टी की ओर से भानू प्रताप शाही और राज सिन्हा प्रतिनिधित्व करेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने 34 विधायकों के मतदान पर नजर रखने के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय को पार्टी एजेंट नियुक्त किया है। दोनों नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी विधायक निर्धारित रणनीति के अनुसार मतदान करें। वहीं, मिथिलेश ठाकुर और फागू बेसरा को पोलिंग एजेंट बनाया गया है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने काउंटिंग एजेंटों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल ने वरिष्ठ नेता भोला यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी और पोलिंग एजेंट, दोनों की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं मतगणना से संबंधित प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी कांग्रेस के पास रहने दी गई है। दूसरी ओर, माले ने गायत्री मंडल और हलधर महतो को पार्टी तथा पोलिंग एजेंट के रूप में नामित किया है।

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न दलों द्वारा की गई इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि इस बार मतदान प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग को रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Trending News

स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM