निजी एजेंसी से तारकोल खरीदना पड़ा भारी, ठेकेदार को 3 साल की जेल

निजी एजेंसी से तारकोल खरीदना पड़ा भारी, ठेकेदार को 3 साल की जेल

रांची स्थित CBI की विशेष अदालत ने करीब डेढ़ दशक पुराने अलकतरा (तारकोल) घोटाला मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में दोषी पाए गए ठेकेदार झमन प्रसाद को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है, तो दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

वहीं, इसी मामले में आरोपी बनाए गए चार तत्कालीन कनीय अभियंताओं (JE) और दो सहायक अभियंताओं (AE) समेत कुल छह इंजीनियरों को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण अदालत ने आरोपों से मुक्त कर दिया। इन सभी ने मुकदमे के दौरान अपना ट्रायल फेस किया था।

यह मामला वर्ष 2009 में दर्ज किया गया था, जबकि कथित अनियमितताएं 2005-06 में भुरकुंडा से पतरातू के बीच लगभग छह किलोमीटर सड़क के नवीकरण कार्य के दौरान सामने आई थीं। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी नियमों के तहत सड़क निर्माण में उपयोग होने वाला अलकतरा अधिकृत सरकारी एजेंसी से खरीदा जाना चाहिए था, लेकिन संबंधित सामग्री निजी स्रोत से खरीदकर वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया गया।

CBI की जांच में इस प्रक्रिया के कारण 20.23 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुशील कुमार ने अदालत में 14 गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने ठेकेदार झमन प्रसाद को दोषी करार दिया।

मामले में कुल सात आरोपियों पर मुकदमा चला था। अदालत से बरी हुए अभियंताओं में भुनेश्वर महतो वर्तमान में पथ प्रमंडल, गोड्डा में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि शेष पांच अभियंता सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Trending News

रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
Sep 03, 2026, 8:43:00 AM
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
Sep 03, 2026, 7:57:00 AM
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM