छापेमारी करने गयी ED की टीम को पालतू कुत्तों ने रोका, यहां का है मामला

छापेमारी करने गयी ED की टीम को पालतू कुत्तों ने रोका, यहां का है मामला

ईडी की टीम जब एलबी सिंह के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची, तो उन्हें एक अनोखी बाधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को खुला छोड़ दिया है, जो पूरे आवासीय परिसर में घूमते हुए ईडी अधिकारियों को अंदर प्रवेश करने से रोक रहे हैं।

अधिकारियों की टीम काफी प्रयासों के बावजूद घर में प्रवेश नहीं कर पा रही है, जबकि एलबी सिंह अंदर ही बंद है और बाहर नहीं आ रहा है। अर्धसैनिक बलों के साथ पहुंचे ईडी कर्मी लगातार इलाके का जायजा ले रहे हैं और सुरक्षित तरीके से अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन खतरनाक कुत्तों की वजह से कार्रवाई अटक गई है।

इस बीच, ईडी ने एलबी सिंह के अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने कोयला कारोबारी अनिल गोयल और संजय खेमका को भी जांच के दायरे में शामिल किया है। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई है।

आज की कार्रवाई में इन तीनों कोयला व्यापारियों से जुड़े परिसरों को टारगेट किया गया है, हालांकि बीसीसीएल के किसी अधिकारी को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है।

Trending News

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
Aug 31, 2026, 12:26:00 PM
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
Aug 31, 2026, 12:18:00 PM
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
Aug 31, 2026, 11:42:00 AM
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Aug 31, 2026, 11:34:00 AM
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM