80वें स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद में शान से लहराया तिरंगा, CRPF की प्लाटून ने जीता परेड का खिताब

80वें स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद में शान से लहराया तिरंगा, CRPF की प्लाटून ने जीता परेड का खिताब

धनबाद में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गोल्फ ग्राउंड स्थित रणधीर वर्मा स्टेडियम में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित हुआ। समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा स्टेडियम देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और विभिन्न सुरक्षा बलों के कर्मी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए डीसी आदित्य रंजन ने धनबाद में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने जिले के विकास को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताओं और किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

परेड में CRPF अव्वल, NCC दूसरे स्थान पर

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड में विभिन्न प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर CRPF की प्लाटून को पहला स्थान, NCC को दूसरा और जिला पुलिस की प्लाटून को तीसरा स्थान मिला। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को समारोह में सम्मानित किया गया।

इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास से जुड़ी बेहतर प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहियाओं को भी सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया गया।

धनबाद से नितीश की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM