महाशिवरात्रि पर कर्पूरगौरं स्वरूप में सजेंगे भोलेनाथ, पहाड़ी मंदिर से विश्वनाथ धाम तक गूंजेगा 'हर-हर महादेव'

महाशिवरात्रि पर कर्पूरगौरं स्वरूप में सजेंगे भोलेनाथ, पहाड़ी मंदिर से विश्वनाथ धाम तक गूंजेगा 'हर-हर महादेव'

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची एक बार फिर शिवमय होने जा रही है। रविवार दोपहर तीन बजे पहाड़ी मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा आयोजित इस उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दीप प्रज्वलन के साथ करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, कुणाल अजमानी, राजेश साहू, बादल सिंह समेत अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

आयोजन समिति के प्रवक्ता बादल सिंह के अनुसार इस वर्ष बाबा भोलेनाथ “कर्पूरगौरं करुणावतारं” स्वरूप में शिव बारात में विराजमान होंगे। भूत-प्रेतों की टोली और तांडव नृत्य बारात की शोभा बढ़ाएंगे। 51 माताएं दूल्हे के रूप में सजे भोलेनाथ का पारंपरिक परछन करेंगी और दिव्य आरती उतारेंगी। साथ ही राम-सीता-लक्ष्मण, राधा-कृष्ण और मां दुर्गा की मनोहारी झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से निकलकर शनि मंदिर (अपर बाजार), शहीद चौक, फिरायालाल चौक, गांधी चौक, महावीर चौक और रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण का भी रहेगा संदेश
इस बार आयोजन को पूरी तरह इको-फ्रेंडली स्वरूप दिया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार इसमें भाग लेंगे। शिव तांडव, 21 बालिकाओं द्वारा काली तांडव, अघोरियों का नृत्य, भजन संध्या, छऊ नृत्य, डीजे प्रस्तुति और झारखंड की प्रसिद्ध ताशा पार्टी कार्यक्रम को और भी भव्य बनाएंगे।

बारात में पांच रथ घोड़ा सारथियों के साथ चलेंगे, जबकि 20 से 21 वाहन फूलों से सजाए जाएंगे। महासमिति द्वारा ‘हर घर शिव’ अभियान भी शहरभर में चलाया जा रहा है।

बताते चलें कि केतारी बगान स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से बाबा भोलेनाथ को हल्दी चढ़ाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। शनिवार को मेहंदी की रस्म निभाई जाएगी। 15 फरवरी को शिव बारात चुटिया स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेगी, जहां रात्रि में शुभ विवाह संपन्न होगा।

शहरभर में होंगे विविध धार्मिक आयोजन
महाशिवरात्रि के मौके पर रांची के विभिन्न इलाकों में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुरेश्वर महादेव मंदिर में अपराह्न तीन बजे मेहंदी कार्यक्रम होगा। शाम पांच बजे मातृ-पितृ पूजन दिवस पर सुविचार वाहन यात्रा निकाली जाएगी। श्री श्याम मंदिर में विशेष पूजा होगी, जबकि पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भंडारा सह पूजा का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आएगा।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM