हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने पर 10,000 से अधिक युवाओं को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने पर 10,000 से अधिक युवाओं को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

हेमंत सोरेन-2 सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर राज्य सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात देने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10,000 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम ठीक एक साल बाद आयोजित किया जा रहा है, जब सरकार ने 28 नवंबर 2024 को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी। इसे लेकर सभी संबंधित विभागों में तैयारियां जोरों पर हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक भी संपन्न हुई।

नौ विभागों में होगी नियुक्ति
इस महाअभियान में उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, जो निम्नलिखित नौ प्रमुख विभागों की भर्ती परीक्षाओं में सफल हुए हैं:

  • कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग

  • गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग

  • वाणिज्य कर विभाग

  • कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

  • श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग

  • उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

  • स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग

  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

  • उद्योग विभाग

  • सूत्रों के अनुसार, अंतिम समय में कुछ और विभागों को भी इस सूची में शामिल किया जा सकता है।

    सबसे बड़ी भर्ती शिक्षकों की होगी
    राज्य में इस भर्ती महाअभियान में सबसे बड़ी संख्या शिक्षकों की नियुक्तियों की होगी। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कुल 8,000 सहायक आचार्य भर्ती की जाएगी। इसमें गणित–विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों के अभ्यर्थी शामिल हैं।

    राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम बेरोजगार युवाओं के लिए राहत और रोजगार का संदेश है। इसके साथ ही आने वाले महीनों में अन्य विभागों में भी नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से जारी रखी जाएगी।

    Trending News

    लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
    लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
    Aug 31, 2026, 12:18:00 PM
    वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
    वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
    Aug 31, 2026, 11:42:00 AM
    किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
    किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
    Aug 31, 2026, 11:34:00 AM
    महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
    महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
    Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
    बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
    बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
    Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
    शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
    शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
    Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
    भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
    भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
    Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
    योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
    योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
    Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
    रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
    रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
    Aug 31, 2026, 8:57:00 AM
    जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
    जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
    Aug 30, 2026, 10:19:00 PM